शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो रहे कई देशों के नेता :
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति पद के शपथ ग्रहण समारोह में दुनिया के कई देशों के नेता आने वाले हैं. नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी समेत कई देशों के नेताओं को शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया है. शी अपने प्रतिनिधि के रूप में अपने उपराष्ट्रपति को भेज रहे हैं.इससे पहले किसी भी राष्ट्राध्यक्ष ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए अमेरिका का आधिकारिक दौरा नहीं किया है. भारत की ओर से विदेश मंत्री एस जयशंकर अमेरिका पहुंचे हैंआज 20 जनवरी 2025 को भारतीय समय अनुसार 10:30 बजे डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे. इस ऐतिहासिक मौके पर अमेरिका में नए प्रशासन की शुरुआत हो रही है और पूरी दुनिया की नजरें इस बात पर टिकी है कि ट्रंप पद संभालते ही अपनी ओपनिंग स्पीच में क्या कहेंगे. ट्रंप दूसरी बार अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ ले रहे हैं, लेकिन ये शपथ ग्रहण उनके राजनीतिक सफर में एक अहम मील का पत्थर है. इस लाइव ब्लॉग के जरिए से हम आपको शपथ ग्रहण समारोह की हर एक खबर और अपडेट देंगे, साथ ही उन खास पलों की भी जानकारी देंगे, जो इस दिन को और भी यादगार बनाएंगे.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm