पटना सचिवालय के स्टाफ की बहू ने किया सुसाइड :
पटना सचिवालय के एक कर्मचारी की बहू ने सुसाइड कर लिया। गर्दनीबाग थाना अंतर्गत सचिवालय क्वार्टर A7 के फ्लैट संख्या 212 के कमरे में फंदे से उसकी लाश बरामद हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने एफएसएल की टीम को भी जांच के लिए बुलाया है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या की बात सामने आ रही है। ससुरालवालों से पूछताछ चल रही है। मृत महिला की पहचान सीतामढ़ी निवासी अंजलि कुमारी (24) के रूप में हुई है। पुलिस यूडी केस दर्ज कर मामले में की जांच कर रही है। आसपास के लोगों का कहना है कि आठ महीना पहले अंजलि की शादी सचिवालय कर्मी के बेटे चंदन कुमार से हुई थी। आज अचानक उसकी आत्महत्या की खबर सुनकर हमलोग दंग रह गए।

ओडिशा में RBI के नए डेटा सेंटर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Mon 26th Oct 2026, 12:59 pm
रांची में एयर गन के साथ संदिग्ध ऑटो चालक हिरासत में, यात्रियों से लूटपाट की आशंका
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में रांची के सभी अंचलों में कामकाज ठप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Mon 26th Oct 2026, 12:46 pm
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, वनडे में शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर और मनोज प्रभाकर के खास क्लब में बनाई जगह
Sat 24th Oct 2026, 12:49 pm