बिहार से सिलीगुड़ी का सफर होगा और आसान :
बिहार के दो सड़क परियोजनाओं को केंद्र सरकार से मंजूरी मिली है. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया X पर दी है. इन दो सड़क परियोजनाओं में एक सड़क आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे है जबकि दूसरी सीमांचल इलाके की फोरलेन सड़क है.किशनगंज-बहादुरगंज के बीच 24.849 किलोमीटर की फोरलेन हाइवे बनने वाली है. इस सड़क के तैयार होने पर बिहार से सिलीगुड़ी का सफर भी और आसान हो जाएगा.बिहार के किशनगंज जिले में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को मंजूरी केंद्र सरकार ने दे दी है. इस प्रोजेक्ट के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग-27 और राष्ट्रीय राजमार्ग – 327 ई को जोड़ा जाएगा. इसके लिए किशनगंज- बहादुरगंज प्रखंड में 24.849 किलोमीटर लंबा फोरलेन हाईवे बनाया जाएगाकिशनगंज-बहादुरगंज के बीच बनने वाली इस सड़क परियोजना पर 1117.01 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. एक महत्वपूर्ण आर्थिक कॉरिडोर का हिस्सा बनने वाला यह फोरलेन पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर को सीधा जोड़ देगा. इस फोरलेन के बन जाने के बाद विभिन्न शहरों से सिलीगुड़ी के बागडोगरा हवाई अड्डे तक जाने में और अधिक सहूलियत हो जाएगी. लोग कम समय में लंबी दूरी के इस सफर का आनंद ले सकेंगे. इस फोरलेन के बनने से स्थानीय लोगों को भी लाभ होगा और आर्थिक विकास भी होगा.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm