इंडो-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई, 76 हजार की जाली भारतीय-नेपाली नोट के साथ तस्कर गिरफ्तार - मधुबनी: बीते दिनों बिहार पुलिस की ओर से जाली नोट को लेकर अलर्ट जारी किया गया था. पुलिस द्वारा जानकारी दी गयी थी कि बाजारों में नकली नोट सर्कुलेट हो रहा है. पीएमसीएच के हॉस्टल से 12 लाख के जाली नोट बरामद किए गए थे. इसी बीच मधुबनी में एसएसबी ने जाली नोट की तस्करी का खुलासा किया है. इंदो-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने जाली मुद्रा के साथ एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. सीमावर्ती इलाकों में मानव तस्करी, जाली मुद्रा, हथियारों की तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों को रोकने को लेकर अभियान चलाया जा रहा था इसी दौरान यह कार्रवाई की गयी. दरअसल, एसएसबी को सूचना मिली थी कि बॉर्डर इलाके से जाली नोट की तस्करी होने वाली है. कमांडेंट गोविंद सिंह भण्डारी के निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया. निरीक्षक भगवान सहाय मीणा एवं अन्य जवानों ने मिलकर सीमा पिलर संख्या 271/01 से लगभग 2 किलोमीटर दूर जयनगर के थाना क्षेत्र से लगभग 1 km की दूरी पर भारतीय क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया.तस्करों के पास से भारतीय जाली मुद्रा 23,300, भारतीय मुद्रा के असली नोट 2200 और नेपाली जाली मुद्रा 53000 बरामद किया गया. तस्कर की पहचान प्रभात यादव(36), पिता स्वर्गीय महादेव यादव लक्ष्मीपुर मधुबनी के रूप में की गई. गिरफ्तार तस्कर को जयनगर पुलिस के हवाले कर दिया गया है.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm