फाइल बंद.. खेल खत्म, BCCI और टीम मैनेजमेंट पर लगे वर्ल्ड चैंपियन का करियर बर्बाद करने के आरोप - नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 18 जनवरी को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान किया. जिसकी कमान रोहित शर्मा के हाथों में दी गई. इस आगामी आईसीसी टूर्नामेंट के लिए घोषित टीम इंडिया को लेकर लगातार बहस और चर्चा जारी है. इस बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर और विशेषज्ञ आकाश चोपड़ा ने लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को लेकर एक नया मामला उठाया है.चोपड़ा ने कहा है कि बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट ने बिना किसी स्पष्ट कारण के चहल के करियर को 'खत्म' कर दिया है, उन्होंने तर्क दिया है कि लेग स्पिनर के आंकड़े तब भी प्रभावशाली थे, जब उन्हें 2 साल पहले भारत की वनडे टीम से बाहर कर दिया गया था.अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए आकाश चोपड़ा ने इस तथ्य को सामने रखा कि खराब प्रदर्शन नहीं करने के बावजूद युजवेंद्र चहल को लंबे समय से भारत की वनडे टीम से बाहर रखा गया है.चोपड़ा ने कहा, 'युजवेंद्र चहल का खेल पूरी तरह से खत्म हो चुका है. उनकी फाइल बंद कर दी गई है. मुझे नहीं पता कि उन्होंने ऐसा क्यों किया'. उन्होंने कहा, 'यह एक दिलचस्प मामला है. उन्होंने आखिरी बार जनवरी 2023 में खेला था. इसलिए उन्हें खेले हुए दो साल हो गए हैं. उनके आंकड़े भी बहुत अच्छे हैं. उन्होंने बहुत सारे विकेट लिए हैं और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं'.चहल ने भारत के लिए सिर्फ 72 वनडे मैचों में 121 विकेट लिए हैं, लेकिन अगस्त 2023 के बाद से उन्होंने किसी भी फॉर्मेट में भारत के लिए नहीं खेला है. चोपड़ा ने कहा कि 2 साल तक उनके नहीं खेलने का मतलब है कि वे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की टीम के लिए कभी दावेदार नहीं थे.चोपड़ा ने कहा, 'चूंकि इसे (चहल की फाइल) बंद हुए दो साल हो गए हैं, इसलिए युजी के लिए भी यहां कोई जगह नहीं है क्योंकि जैसे ही आप उन्हें अचानक से चुन लेंगे, यह उनके लिए मुश्किल हो जाएगा'.चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अपने सभी मैच भारत दुबई में खेलेगे. इसके लिए बीसीसीआई ने टीम में कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर के रूप में 4 स्पिन गेंदबाज चुने हैं. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम :-
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा.

ओडिशा में RBI के नए डेटा सेंटर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Mon 26th Oct 2026, 12:59 pm
रांची में एयर गन के साथ संदिग्ध ऑटो चालक हिरासत में, यात्रियों से लूटपाट की आशंका
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में रांची के सभी अंचलों में कामकाज ठप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Mon 26th Oct 2026, 12:46 pm
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, वनडे में शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर और मनोज प्रभाकर के खास क्लब में बनाई जगह
Sat 24th Oct 2026, 12:49 pm