Fri, 31st Jul 2026संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग   Fri, 31st Jul 20262.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ   Fri, 31st Jul 2026मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'   Fri, 31st Jul 2026शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार   Thu, 30th Jul 2026तमिलनाडु में दल-बदल विवाद: AIADMK की याचिका पर सुनवाई 4 अगस्त तक टली, स्पीकर ने एडप्पादी पलानीस्वामी को किया तलब

News Pratyaksh


बिहार में चलती ट्रेन में बदमाशों का खूनी खेल, यात्री की गोली मारकर हत्या, सामने आई वजह -

News Pratyaksh | Updated : Wed 22nd Jan 2025, 12:00 pm

बिहार में चलती ट्रेन में बदमाशों का खूनी खेल, यात्री की गोली मारकर हत्या, सामने आई वजह -                                                                     लखीसराय: बिहार के लखीसराय में चलती ट्रेन में हत्या से यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया. मंगलवार की शाम को किऊल जमालपुर रेल लाइन पर हावड़ा-गया एक्सप्रेस में बदमाशों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. अब तक की जांच में जो बात सामने आई है, उसके मुताबिक जमीन विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.इस संबध में किऊल रेल के सीनियर डीएसपी मो. एजाज ने बताया कि गया-हावड़ा एक्सप्रेस मंगलवार को किऊल रेलवे स्टेशन से शाम 4.44 बजे खुली थी. 4.47 बजे के आसपास यात्रियों ने जीआरपी को सूचना दी कि एक यात्री की हत्या कर दी गई है. उसके सिर में गोली मारी गई है. रेल डीएसपी ने बताया कि मृतक की पहचान महिसोना के रहने वाले धमेंद्र कुमार साह के रूप में हुई है. वहीं, किऊल रेलवे इस्पेक्टर अरंविद कुमार ने बताया कि मृतक के पास से जमीन और संपत्ति से जुड़े दस्तावेज मिले हैं. उन्हीं कागजात से मृतक की पहचान हुई है. उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्या यह पता चलता है कि जमीन विवाद को लेकर ही धर्मेंद्र साह की हत्या की गई है.प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चार बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है. दो लोगों के हाथ में पिस्तौल थी. हावड़ा-गया एक्सप्रेस में मौजूद दिलीप यादव ने बताया कि जैसे ही ट्रेन खुली कुछ दूरी के बाद ही उस यात्री की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्या करने के बाद सभी ट्रेन से कूद गए. इस घटना के बाद हमलोग भी दहशत में आ गए.मृतक मृतक धर्मेंद्र कुमार साह लखीसराय जिले के महिसोना का रहने वाला था. ग्रामीणों के मुताबिक वह रिश्ते में सहदेव साह का दूर का नाती थी. सहदेव को संतान नहीं थी, जिस वजह से उसने धर्मेंद्र को पोशपुत (गोद लिया) लेकर अपनी वसीयत उसके नाम कर दी थी.