Fri, 31st Jul 2026संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग   Fri, 31st Jul 20262.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ   Fri, 31st Jul 2026मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'   Fri, 31st Jul 2026शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार   Thu, 30th Jul 2026तमिलनाडु में दल-बदल विवाद: AIADMK की याचिका पर सुनवाई 4 अगस्त तक टली, स्पीकर ने एडप्पादी पलानीस्वामी को किया तलब

News Pratyaksh


बनेगा हस्तशिल्प और व्यंजन का नया केंद्र, खादी मॉल में अर्बन हाट की शुरुआत :

News Pratyaksh | Updated : Tue 21st Jan 2025, 10:49 am

बनेगा हस्तशिल्प और व्यंजन का नया केंद्र, खादी मॉल में अर्बन हाट की शुरुआत :
मुजफ्फरपुर के पीएनटी चौक स्थित खादी मॉल को अब एक बड़े बाजार के रूप में विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है. मॉल परिसर में एक भव्य अर्बन हाट बनाया जा रहा है, जिसमें 50 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे. इन स्टॉल्स पर रेडिमेड कपड़े, मधुबनी पेंटिंग, सुजनी कला से बने वस्त्र, हस्तकला, शिल्पकला, मोमबत्ती, अगरबत्ती, सरसों तेल, साबुन, जूट एवं बांस के उत्पादों के साथ-साथ लहठी, अचार, पापड़, सत्तू और देशी खानपान जैसे बिहार के पारंपरिक व्यंजन उपलब्ध होंगे.पर्यटन एवं उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा की पहल पर शुरू हुई इस योजना के तहत अगले चार महीनों में अर्बन हाट का निर्माण पूरा किया जाना है. इसका उद्देश्य स्थानीय कारीगरों और कुटीर उद्योगों को प्रोत्साहित करना है. इन स्टॉल्स का संचालन खादी और ग्रामोद्योग से जुड़ी संस्थाओं द्वारा किया जाएगा. सरकारी योजनाओं के तहत संचालित कुटीर उद्योगों को प्राथमिकता दी जाएगी.अर्बन हाट में होने वाली बिक्री से प्राप्त राशि सीधे उन संस्थाओं और कारीगरों के खाते में जाएगी, जो अपने उत्पाद यहां बेचेंगे. इससे न केवल हस्तशिल्प और कुटीर उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि राष्ट्रीय और राज्य स्तर के हथकरघा और हस्तशिल्प कारीगरों को अपना सामान बेचने का सुनहरा मौका मिलेगा।मॉल परिसर को खूबसूरत बनाने का काम भी चल रहा है. अर्बन हाट के शुरू होने के बाद यहां ग्राहकों की संख्या और बढ़ेगी. यह बाजार न केवल खरीदारी का केंद्र बनेगा बल्कि स्थानीय कला और संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रमुख केंद्र भी होगा. यह पहल मुजफ्फरपुर के कुटीर उद्योगों और हस्तशिल्प कारीगरों के लिए एक बड़ी उपलब्धि साबित होगी. साथ ही, स्थानीय व्यंजन और शिल्पकला के संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाएगी.