झारखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हुंडरू फॉल और दशम फॉल के साथ साथ नेतरहाट के मैग्नोलिया प्वाइंट पर ग्लास ब्रिज बनाया जाने वाला है :
झारखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार काम कर रही है. इसी कड़ी में अब बिहार के राजगीर में बने ग्लास ब्रिज के तर्ज पर झारखंड में भी ग्लास ब्रिज बनाने का फैसला लिया गया है. जिसके बाद लोग राजधानी रांची और गुमला जिले में भी स्काई वॉक का आनंद ले सकेंगे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर पर्यटन विभाग ने रांची के हुंडरू फॉल और दशम फॉल के साथ साथ नेतरहाट के मैग्नोलिया प्वाइंट पर ग्लास ब्रिज बनाने का फैसला किया है. इसके लिए सरकार के तरफी से जमीन भी उपलब्ध करा दी गई है.पर्यटन विभाग ने ग्लास ब्रिज के निर्माण के ललिए राजगीर में स्काई ब्रिज का निर्माण करने वाली कंपनी से संपर्क किया है. कंपनी को तीनों ही स्थानों पर ग्लास ब्रिज का बनाने के लिए एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है. बता दें कि भारत में फिलहाल हो जगहों पर ग्लास ब्रिज का निर्माण किया गया है. भारत में सबसे पहले सिक्किम के पेलिंग में पर्यटकों के लिए ग्लास ब्रिज बनाया गया था. उसके बाद बिहार के राजगीर में भी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ग्लास ब्रिज का निर्माण कराया गया था.ऐसी संभावना जताई जा रही है कि हुंडरू फॉल और दशम फॉल में ग्लास ब्रिज बनाए जाने के बाद पर्यटकों को वाटरफॉल घुमने के दौरान उसे अपने पैरों के नीचे देखने का अनोखा अनुभव मिलेगा. साथ ही झारखंड के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. ग्लास ब्रिज के निर्माण के लिए विस्तार से रिपोर्ट बनाने वाली कंपनी सबसे पहले दशम फॉल, हुंडरू फॉल और मैग्नोलिया प्वाइंट पर आने वाले पर्यटकों की संख्या का आकलन करेगी. इसके साथ ही रिपोर्ट में ब्रिज का डिजाइन, सुरक्षा मानकों का ब्योरा, आवश्यक जमीन का अधिग्रहण और मेंटेनेंस मॉडल जैसी सभी जानकारी दी जाएगी.

यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.
Sat 13th Jun 2026, 12:20 pm
एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे
Sat 13th Jun 2026, 12:20 pm
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में
Sat 13th Jun 2026, 12:19 pm
जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ
Sat 13th Jun 2026, 12:18 pm
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म
Sat 13th Jun 2026, 12:18 pm