बिहार में अपने ही थाने में गिरफ्तार हो गये थानेदार :
बिहार के सारण में एक थानेदार अपने ही थाने में गिरफ्तार हो गये. उत्पाद विभाग ने थानेदार समेत तीन पुलिसकर्मियों को थाने से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार पुलिसकर्मियों पर ड्यूटी के दौरान थाने में शराब पार्टी करने का आरोप है. सीएम नीतीश कुमार के आदेश पर लागू पूर्ण शराबबंदी कानून को सफल बनाने की सबसे बड़ी जिम्मेवारी मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग और बिहार पुलिस की है, लेकिन सारण जिले के मशरक थाने में पुलिसकर्मी ही शराब पार्टी करते पाये गये. तीनों पुलिसकर्मियों को मशरक थाने में रखा गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.छपरा में जिनके ऊपर शराब पीनेवालों को पकड़ने की जिम्मेवारी थी, वे लोग खुद ही शराब के नशे में टल्ली पकड़े गए है. जानकारी के अनुसार छपरा के मशरक उत्पाद थाने में शराब पार्टी की गुप्त सूचना सारण एसपी कुमार आशीष को मिल गई. उन्हें जांच और कार्रवाई के लिए टीम बनाई. कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीती रात उत्पाद थाने में बार डांसरों को बुलाया गया था और शराब की पार्टी चल रही थी. एसपी के आदेश पर मढ़ौरा के डीएसपी और मशरक थाने की पुलिस ने छापेमारी की तो आपत्तिजनक स्थिति देख सभी हैरान रह गए. पुलिस के पहुंचते ही अफरतफरी मच गई.

संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग
Fri 31st Jul 2026, 01:14 pm
2.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ
Fri 31st Jul 2026, 01:13 pm
मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'
Fri 31st Jul 2026, 01:12 pm
शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार
Fri 31st Jul 2026, 01:12 pm
सखुआ महोत्सव 2026 की तैयारियां तेज, महापौर ने उद्घाटन स्थल इक्कीसो महादेव का किया निरीक्षण
Fri 31st Jul 2026, 01:11 pm