बिहार में सीएम और मंत्रियों को भी नहीं मिल पा रही सैलरी :
बिहार में मुख्यमंत्री से लेकर कर्मचारी तक के वेतन का भुगतान नहीं हो सका है. CFMS (कंप्रिहेंसिव फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम) में गड़बड़ी आने के कारण सभी के वेतन फंसा हुआ है. दरअसल बिहार सरकार में जनवरी महीने में वेतन और बिल के भुगतान के लिए नया सॉफ्टवेयर लॉन्च किया गया था. लेकिन, यह सही से काम नहीं कर पा रहा है. नए सॉफ्टवेयर को लगाए तकरीबन 20 से भी अधिक दिनों से अधिक का समय बीत गया है और अभी तक इसे ठीक नहीं किया जा सका है.बिहार में सरकार का वित्तीय कामकाज CFMS (कंप्रिहेंसिव फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम) से किया जाता है और इसी से सारे बिलों का भुगतान और वेतन का भुगतान भी किया जाता है. लेकिन, इसमें खराबी आने के कारण बड़ी समस्या खड़ी हो गई है. सीएफएमएस (CFMS) में आए दिन खराबी का मामला सामने आने के बाद केंद्र सरकार के निर्देश पर सीएफएस का अपडेट वर्जन और नया सॉफ्टवेयर CFMS 2.0 लगाया गया था जिसके कारण सीएम के साथ साथ कई मंत्रियों का वेतन भुगतान नहीं हो सका है. स्थिति यह हो गई है कि कई अधिकारियों के वेतन के साथ-साथ उनके भत्ते का भी भुगतान नहीं हो सका है.सीएफएमएस में आई खराबी को लेकर बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा इसे 7 दिनों ठीक कराने का किया दवा करते हुए कहा कि CFMS में नई प्रक्रिया अपनाई गई है, तुरंत ठीक कर दिया जिया. अगले 7 दिन में इसे अपग्रेड कर दिया जाएगा. पूरा बदलाव कर नई व्यवस्था लागू की गई है. 31 जनवरी के पहले CFMS को ठीक कर लिया जाएगा. सम्राट चौधरी ने यह माना को CFMS में आई खराबी के कारण वेतन भुगतान में नहीं हो सका है. लेकिन, जल्द ही इसे ठीक कर लिया जाएगा और आगे इस तहर के समस्या नहीं आए इसे भी देखा जा रहा है

ओडिशा में RBI के नए डेटा सेंटर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Mon 26th Oct 2026, 12:59 pm
रांची में एयर गन के साथ संदिग्ध ऑटो चालक हिरासत में, यात्रियों से लूटपाट की आशंका
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में रांची के सभी अंचलों में कामकाज ठप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Mon 26th Oct 2026, 12:46 pm
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, वनडे में शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर और मनोज प्रभाकर के खास क्लब में बनाई जगह
Sat 24th Oct 2026, 12:49 pm