IND vs ENG के बीच दूसरा टी20 मुकाबला आज :
भारतीय क्रिकेट टीम का सामना आज दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में इंग्लैंड से होना है. ईडन गार्ड्न्स में बुधवार को खेले गए पहले मैच में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर भारत के हौसले बुलंद हैं. इस जीत के साथ ही भारत ने 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. आज चेन्नई में मेहमान टीम वापसी करना चाहेगी. जोस बटलर की अगुवाई वाली सितारों से सजी इंग्लैंड की टीम को हल्के में लेना टीम इंडिया को भारी पड़ सकता है. दोनों टीमों के बीच आज एक कांटे का मुकाबला होने की उम्मीद है. भारत को तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की फिटनेस संबंधी चिंताओं का सामना करना पड़ा रहा है. पहले मैच में भी भारत सिर्फ एक स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के साथ मैदान पर उतरा था, जिन्हें हार्दिक पांड्या का साथ मिला था. शमी ने इस मैच से पहले अभ्यास सत्र में खूब पसीना बहाया है और फैंस को उम्मीद है कि वह आज इंग्लैंड के खिलाफ मैच में शानदार वापसी करेंगे.एमए चिदंबरम स्टेडियम 4 साल बाद किसी अंतरराष्ट्रीय टी20 की मेजबानी कर रहा है. इस मैदान पर आखिरी T20I मैच 11 नवंबर, 2018 को भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया था, जिसमें भारत ने आखिरी गेंद पर 181 रन का लक्ष्य हासिल कर 6 विकेट से जीत दर्ज की थी. भारत की नजर जहां इस मैच को जीतकर अपनी बढ़त 2-0 करने पर होगी. वहीं, इंग्लैंड सीरीज को 1-1 से बराबर करने के इरादे से मैदान पर उतरेगा, इसलिए यह निश्चित रूप से एक रोमांचक मुकाबला होगा.

ओडिशा में RBI के नए डेटा सेंटर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Mon 26th Oct 2026, 12:59 pm
रांची में एयर गन के साथ संदिग्ध ऑटो चालक हिरासत में, यात्रियों से लूटपाट की आशंका
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में रांची के सभी अंचलों में कामकाज ठप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Mon 26th Oct 2026, 12:46 pm
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, वनडे में शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर और मनोज प्रभाकर के खास क्लब में बनाई जगह
Sat 24th Oct 2026, 12:49 pm