हार सरकार ने पटना के बेऊर जेल के अधीक्षक विधु कुमार को आय से अधिक संपत्ति के मामले में निलंबित कर दिया :
बेऊर जेल के अधीक्षक विधु कुमार को बिहार सरकार ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) द्वारा की गई जांच और छापेमारी के आधार पर हुई है।4 जनवरी 2025 को आर्थिक अपराध इकाई ने विधु कुमार के पटना और अन्य स्थानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान उनकी संपत्तियों और आय के स्रोतों की गहन जांच की गई। छापेमारी के दौरान करोड़ों रुपए की जमीन के दस्तावेज, बैंक खातों में बड़ी धनराशि, लग्जरी सामान, और निवेशों से संबंधित जानकारी बरामद की गई। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उनकी संपत्ति उनकी आय के ज्ञात स्रोतों से 146 प्रतिशत अधिक है।आर्थिक अपराध इकाई की रिपोर्ट के आधार पर बिहार सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए विधु कुमार को उनके पद से निलंबित कर दिया। इसके साथ ही उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। आर्थिक अपराध इकाई द्वारा मामले की गहन जांच जारी है। उनकी संपत्ति के सभी दस्तावेजों का फोरेंसिक ऑडिट किया जा रहा है।

ओडिशा में RBI के नए डेटा सेंटर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Mon 26th Oct 2026, 12:59 pm
रांची में एयर गन के साथ संदिग्ध ऑटो चालक हिरासत में, यात्रियों से लूटपाट की आशंका
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में रांची के सभी अंचलों में कामकाज ठप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Mon 26th Oct 2026, 12:46 pm
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, वनडे में शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर और मनोज प्रभाकर के खास क्लब में बनाई जगह
Sat 24th Oct 2026, 12:49 pm