यहां फर्जी IPS ही नहीं IAS भी घूमते हैं :
बिहार के जमुई में कुछ ही महीने पहले मिथिलेश मांझी नाम का एक फर्जी आईपीएस पकड़ा गया था. उसकी चर्चा धीरे-धीरे खत्म ही हुई है कि दरभंगा में पुलिस ने फर्जी एडीएम को उसके दोस्तों के साथ गिरफ्तार किया है. बीते रविवार (26 जनवरी, 2025) को यह मामला सामने आया जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की है. पकड़े जाने के बाद इनकी जो कहानी सामने आई है वह चौंकाने वाली है.पूरा मामला सोनकी थाना क्षेत्र के एक रिसॉर्ट का है. फर्जी एडीएम बनकर धौंस जमाने के लिए कुछ लोग यहां पहुंचे थे. इनमें से चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि तीन शख्स मौके से फरार हो गए.पुलिस ने मौके से बहादुरपुर थाना क्षेत्र के भैरोपट्टी निवासी अभिनव कुमार, इंदिरा कॉलोनी निवासी दीपक कुमार यादव, सदर थाना क्षेत्र के कोटी निवासी राजमुखी कुमार सिन्हा और सोनकी थाना क्षेत्र के कपछाही निवासी राहुल यादव को गिरफ्तार किया है. भागने वालों में लहेरियासराय थाना क्षेत्र के अल्लपट्टी निवासी मोनू कुमार चौधरी, अजीत यादव सहित अज्ञात चालक शामिल हैं.दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि मुख्य अभियुक्त अभिनव खुद को समस्तीपुर का एडीएम बता रहा था. रिसॉर्ट में फोन उसने कहा कि वह समस्तीपुर का एडीएम बोल रहा है. रिसॉर्ट में अपने दोस्तों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में वो आएंगे. वीआईपी सुविधा मिलनी चाहिए. जब वो व्यक्ति रिसॉर्ट आया तो उसके मुंह से बदबू आ रही थी. शक हुआ तो रिसॉर्ट के मालिक ने पता कराया तो यह बात सामने आई कि समस्तीपुर में अभिनव नाम से कोई एडीएम नहीं है. व्यक्ति ने कोई पहचान पत्र भी नहीं दिखाया तो रिसॉर्ट के संचालक ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी. पुलिस पहुंची तो मामले का खुलासा हो गया.इस पूरे मामले में सोनकी थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ चल रही है. कुछ लोगों के मौके से भागने की बात भी उन्होंने बताई. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि कैसे फर्जी एडीएम और उसके दोस्त धौंस दिखा रहे हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

ओडिशा में RBI के नए डेटा सेंटर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Mon 26th Oct 2026, 12:59 pm
रांची में एयर गन के साथ संदिग्ध ऑटो चालक हिरासत में, यात्रियों से लूटपाट की आशंका
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में रांची के सभी अंचलों में कामकाज ठप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Mon 26th Oct 2026, 12:46 pm
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, वनडे में शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर और मनोज प्रभाकर के खास क्लब में बनाई जगह
Sat 24th Oct 2026, 12:49 pm