ट्रंप के इस फैसले पर फूट-फूटकर रोईं वर्ल्ड फेमस सिंगर सेलेना गोमेज :
हॉलीवुड सिंगर सेलेना गोमेज ने 27 जनवरी को एक वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था. इस वीडियो में वह में फूट-फूटकर अपना दुखड़ा रोते नजर आ आ रही है. सिंगर ने अपने बच्चो पर हमला होने की भी बात कही है. सेलेना के इस वीडियो ने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया है. हालांकि सिंगर ने कुछ देर के बाद इस वीडियो को अपने अकाउंट से डिलीट कर दिया है. आइए जानते हैं कि सिंगर के रोने की वजह...
अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प राज्य में तेजी से बदलाव कर रहे हैं. सत्ता में आते ही ट्रंप ने अवैध प्रवासियों में शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. ट्रंप सरकार अवैध प्रवासियों को उनके देश वापस भेजना शुरू कर दिया है. इसके तहत 500 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस बीच सेलेना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रोते हुए एक वीडियो पोस्ट किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.वीडियो में सेलेना रोते हुए कहती हैं, 'मेरे सभी लोगों पर अटैक हो रहा है, बच्चों पर भी. मुझे समझ नहीं आ रहा है. मुझे बहुत दुख है, काश मैं कुछ कर पाती, लेकिन मैं कुछ भी नहीं कर पा रही हूं. मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा कि मुझे क्या करना है. मैं हरसंभव कोशिश करूंगी, मैं वादा करती हूं'. 32 साले की सिंगर ने इस वीडियो के कैप्शन में मैक्सिकन फ्लैग के साथ 'आई एम सॉरी' लिखा है.वीडियो पोस्ट करने के कुछ घंटों बाद, सेलेना ने इसे डिलीट कर दिया और अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक और मैसेज पोस्ट किया, जिसमें लिखा था, 'जाहिर है लोगों के लिए सहानुभूति दिखाना ठीक नहीं है'. वहीं, 28 जनवरी को सुबह-सुबह सेलेना ने एक और पोस्ट किया और लिखा है, 'ओह मिस्टर पार्कर, मिस्टर पार्कर. हंसी और धमकी के लिए धन्यवाद'.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm