निरसा गोलीबारी मामले में पुलिस ने रॉकी को किया गिरफ्तार :
निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपीनाथपुर पंचायत के भालूकसुंधा निवासी पिंटू यादव के घर एवं रेलवे फाटक समीप हुई गोलीबारी मामले में पुलिस को सफलता मिली है. गोलीबारी मामले में पुलिस ने आरोपी रॉकी कुमार को गिरफ्तार किया है. मैथन स्थित अनुमंडल पुलिस कार्यालय में प्रेसवार्ता कर एसडीपीओ रजत मणिक बाखला ने इस बात की जानकारी दी.उन्होंने बताया कि बीते 25 जनवरी की रात को निरसा के पुलिस निरीक्षक और थाना प्रभारी को गुप्त सूचना मिली थी कि मुग्मा रेलवे फाटक के समीप फायरिंग की गई. सूचना के तहत मौके पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची. जहां छानबीन में पता चला कि तीन अज्ञात लोगों के द्वारा मुग्मा रेलवे फाटक के समीप फायरिंग की गई है.घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस अवर निरीक्षक सुमन कुमार कंठ एवं पवन तिर्की ने पुलिस टीम के साथ छापेमारी शुरू की. इसी क्रम में रॉकी कुमार से पूछताछ की गई. जिसमें रॉकी ने बताया कि उसके द्वारा दो राउंड एवं सहयोगी के द्वारा भी दो राउंड हवाई फायरिंग की गई थी. उसकी निशानदेही पर खोजबीन की गई, जिसमें मौके पर से दो खोखा बरामद किया गया है. वहीं, पुलिस ने रॉकी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जबकि रॉकी की निशानदेही पर अन्य आरोपियों की तलाशी शुरू कर दी गई है.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm