भारत को 150 रनों के विशाल अंतर से जीत दर्ज की है:
आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का जवला देखने के लिए मिल रहा है. निकी प्रसाद की कप्तानी वाली अंडर-19 टीम ने अब स्कॉटलैंड पर सबसे बड़ी जीत दर्ज कर ली है. इसके साथ ही सेमीफाइनल की टिकट भी अपने लिए लगभग पक्की कर ली है.19 वर्षीय गोंगडी त्रिशा ने अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप के इतिहास में शतक बनाने वाली पहली बल्लेबाज बन गई हैं. त्रिशा मौजूदा महिला टी20 विश्व कप में भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं. त्रिशा 2023 में अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थीं, जहां उन्होंने 23.20 की औसत और 108.41 की स्ट्राइक-रेट से 116 रन बनाए थे.इस मैच में भारत की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 1 विकेट गंवाकर 208 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. भारत से मिले 209 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्कॉटलैंड की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम 14 ओवर में कुल 58 रनों पर ऑल आउट हो गई. इसके साथ ही भारत ने 150 रनों के विशाल अंतर से मैच जीत लिया.भारत के लिए गोंगाडी त्रिशा ने शानदार शतकीय पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाने में सबसे अहम भूमिका निभाई, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाजा गया. त्रिशा इस मैच में भारत के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए आईं. वह शुरुआत से लेकर अंत तक नाबाद रहीं. उन्होंने 59 गेंदों का सामना किया और 186.44 की स्ट्राइक रेट के साथ 110 रनों की नाबाद विस्फोटक पारी खेली. इस पारी के दौरान उनके बल्ले से 13 चौके और 4 छक्कों की भी बारिश हुई.इस मैच में बल्ले के साथ-साथ गोंगाडी त्रिशा ने गेंद के साथ भी कमाल किया और सिर्फ 2 ओवर में 6 रन खर्च कर 3 विकेट हासिल किए. उनके इस अविश्वसनीय प्रदर्शन के लिए चारों ओर उनकी तारीफ हो रही है. इस जीत के साथ टीम इंडिया 3 मैचों में 3 जीत के साथ अपने ग्रुप यानी ग्रुप 1 में टॉप पर बनी हुई है और दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की टीम मौजूद है. अब उसके सेमीफाइनल में पहुंचने के प्रबल चांस हैं. जबकि ग्रुप 2 से साउथ अफ्रीका टॉप पर है और दूसरे नंबर पर इंग्लैंड की टीम बनी हुई है.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm