दिग्गज गायिका आशा भोसले की पोती जनाई भोसले अपने लेटेस्ट पार्टी पोस्ट को लेकर काफी सुर्खियां लूटी:
भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज संग तस्वीर पोस्ट करने के बाद अफवाहें उड़ने लगीं कि जनाई और सिराज एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. अफवाहों उड़ने के बाद जनाई और मोहम्मद सिराज ने अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी तोड़ी है.बीते रविवार (26 जनवरी) को जनाई भोसले ने अपना 23वां जन्मदिन कई मशहूर हस्तियों की मौजूदगी में मनाया. इस बर्थडे पार्टी में जैकी श्रॉफ, मोहम्मद सिराज, श्रेयस अय्यर और कई अन्य लोग शामिल हुए. जनाई के बर्थडे पार्टी में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी आए थे. सिराज के साथ उनकी तस्वीर वायरल होने के बाद, उनके रिश्ते के बारे में अटकलें लगाई जाने लगीं.इन अटकलों पर सफाई देते हुए जनाई ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सिराज के साथ तस्वीर पोस्ट की और और कैप्शन में स्पार्कल्स और फूल वाली इमोजी के साथ लिखा है, 'मेरे प्यारे भाई'. सिराज ने जनाई के इस पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीपोस्ट किया और एक बेहतरीन कैप्शन दिया.सिराज ने अपने कैप्शन में लिखा है, 'मेरी बहना के जैसी कोई बहना नहीं, बिना इसके कहीं भी मुझे रहना नहीं. जैसा है चांद सितारों में, मेरी बहना है एक हजारों में'. जनाई ने इसे दिल वाले इमोजी के साथ दोबारा साझा किया है.काम की बात करें तो, जनाई भोसले इन दिनों म्यूजिक वीडियो पर काम कर रही हैं. उन्होंने कई म्यूजिक एल्बम्स में अपनी आवाज दी है.जनाई जल्द ही फिल्म में अपनी किस्मत अजमाएंगी. उनके डेब्यू फिल्म प्राइड ऑफ भारत छत्रपति शिवाजी महाराज है. हाल ही में, गायिका ने एक नए म्यूजिक प्रोजेक्ट का प्रोमो शेयर किया.

ओडिशा में RBI के नए डेटा सेंटर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Mon 26th Oct 2026, 12:59 pm
रांची में एयर गन के साथ संदिग्ध ऑटो चालक हिरासत में, यात्रियों से लूटपाट की आशंका
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में रांची के सभी अंचलों में कामकाज ठप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Mon 26th Oct 2026, 12:46 pm
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, वनडे में शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर और मनोज प्रभाकर के खास क्लब में बनाई जगह
Sat 24th Oct 2026, 12:49 pm