रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख की ठगी :
जिला के निरसा में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम देवनारायण सुपाकर है. देवनारायण धनबाद जिला के सुदामडीह थाना क्षेत्र के मोहुलबनी कंचनपुर का निवासी है. आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि निरसा एसडीपीओ रजत मणिक बाखला ने की है.एसडीपीओ रजत मणिक बाखला ने बताया कि देवनारायण पिछले 4 वर्षों से रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर भोले-भाले लोगों को ठगा करता था. वह रेलवे के बड़े-बड़े अधिकारियों के साथ पहचान बताकर लोगों को अपने झांसे में लेता था और नौकरी लगवा देने के नाम पर ठगी करता था. इसके गिरोह में 10 से 12 लोग शामिल हैं. जो कि रेलवे की ग्रुप (सी) और ग्रुप (डी) में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करते थे.निरसा एसडीपीओ ने बताया कि पिछले दिनों निरसा थाना क्षेत्र के श्यामलाल रविदास के थाना में लिखित आवेदन देकर ठगी की शिकायत की थी. श्यामलाल ने बताया था कि नौकरी दिलाने के नाम पर उससे 18 लाख रुपये की ठगी कर ली गई लेकिन अब तक नौकरी नहीं मिली है. जब भी देवनारायण से नौकरी की बात कहते हैं तो वह टाल-मटोल करता था. जिसके बाद उसे अहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो गया है.इधर, शिकायत मिलने के बाद पुलिस की विशेष टीम गठित की गई. पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपी देवनारायण सुपाकर को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली. पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. छापेमारी टीम में पुलिस अवर निरीक्षक अविनाश कुमार और निरसा थाना के दो शस्त्र बल शामिल रहे.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm