बिहार के दरभंगा में शिक्षक की गोली मारकर हत्या :
बिहार के दरभंगा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को दरभंगा के मध्य विद्यालय अदलपुरा में तैनात सहायक शिक्षक रामाश्रय यादव को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी, वहीं गोली लगने के बाद शिक्षक की मौत हो गयी है. वहीं दिनदहाड़े इस तरह शिक्षक की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है.बताया जा रहा है कि अपराधियों ने स्कूल जाने के दौरान शिक्षक रामाश्रय यादव के सिर में गोली मारी, जिसके बाद वह मौके पर ही गिर गए और इस घटना में उनकी मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार शिक्षक रामाश्रय यादव कुशेश्वरस्थान के बहेड़ा गांव के रहने वाले थे. वहीं घटना के बाद से बिहार के शिक्षकों में आक्रोश का माहौल है. फिलहाल दरभंगा पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी है.मिली जानाकारी के अनुसार दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में स्कूल एक सरकारी शिक्षक की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. मृतक शिक्षक की पहचान कुशेश्वरस्थान पूर्वी उत्क्रमित उच्च विद्यालय अदलपुर के शिक्षक रामाश्रय यादव के रूप में कई गई है. अपराधियों ने शिक्षक के सिर में गोली मार दी है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई है. स्थानीय ग्रामीणों और मौके पर पहुंचे शिक्षकों की सूचना ओर पहुंची कुशेश्वरस्थान थाना की पुलिस जांच में जुट गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है.

ओडिशा में RBI के नए डेटा सेंटर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Mon 26th Oct 2026, 12:59 pm
रांची में एयर गन के साथ संदिग्ध ऑटो चालक हिरासत में, यात्रियों से लूटपाट की आशंका
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में रांची के सभी अंचलों में कामकाज ठप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Mon 26th Oct 2026, 12:46 pm
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, वनडे में शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर और मनोज प्रभाकर के खास क्लब में बनाई जगह
Sat 24th Oct 2026, 12:49 pm