खूंटी में किसान की धारदार हथियार से हत्या : जिले के तारो सिलादोन बगीचा टोली के खेत से पुलिस ने एक किसान का शव बरामद किया है. धारदार हथियार से काटकर किसान की हत्या की गई है. किसान की पहचान दबगाना गांव निवासी 40 वर्षीय भीनसन नाग के रूप में हुई है. हत्या किसने और क्यों की इन कारणों के अनुसंधान में खूंटी पुलिस जुट गई है.जानकारी के अनुसार भीनसन नाग अपने घर से बाजार जाने की बात कहकर निकला और देर शाम तक अपने घर वापस नहीं लौटा. परिजनों ने स्थानीय स्तर पर खोजबीन की लेकिन कोई जानाकरी नही मिली.सुबह तारो सिलादोन के ग्रामीणों ने बगीचा टोली के खेत में एक शव पड़ा देखा और परिजनों को इसकी सूचना दी. सूचना पर परिजनों ने खूंटी थाने की पुलिस को जानाकरी दी. उसके बाद पुलिस ने शव को अपने कबजे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.मृतक के परिजनों ने बताया कि वह पेशे से किसान था और किसी से किसी भी तरह की कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी के साथ कोई लेनदेन का विवाद था. परिजनों ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है और कारणों का पता लगाने की गुहार लगाई है.स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार तारो सिलादोन स्थित बगीचा टोली इलाके में असामाजिक तत्वों का अड्डा है और आये दिन क्षेत्र में घटनाएं गठित होती रहती हैं. ग्रामीणों ने बताया कि इस क्षेत्र में विगत वर्षों में हत्या की घटनाएं भी हुई हैं.डीएसपी वरुण रजक ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. उन्होंने बताया कि अज्ञात अपराधियों द्वारा किसान की हत्या की गई है. जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि हत्या का क्या कारण है और कितने अपराधी शामिल थे. डीएसपी ने बताया कि पूरे मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई है जल्द ही हत्या के कारणों के खुलासा होगा.

अमेज़न का बड़ा स्पेस मिशन! 5,105 सैटेलाइट्स से सीधे स्मार्टफोन तक पहुंचेगा इंटरनेट
Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
SIR की समयसीमा बढ़ाने की मांग, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
महबूबा मुफ्ती ने विवादित बयान पर मांगी माफी, 5 अगस्त को अनुच्छेद 370 हटाए जाने के विरोध में PDP करेगी शांतिपूर्ण प्रदर्शन
Tue 28th Jul 2026, 12:16 pm
बाबूलाल मरांडी का कपिल सिब्बल पर बड़ा हमला, बोले- 'देश को तोड़ने वाले वकीलों में से एक'
Tue 28th Jul 2026, 12:15 pm
धनबाद में संदिग्ध मौत से सनसनी, पत्नी और नाबालिग बेटे पर हत्या का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
Tue 28th Jul 2026, 12:09 pm