जिले में बनेगा अंतरराज्यीय बस स्टैंड, जमीन के लिए 14.81 करोड़ की राशि आवंटित :
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा से संबंधित जिले के गोराडीह अंचल क्षेत्र में बाइपास के समीप अंतरराज्यीय बस स्टैंड का निर्माण होगा. 15 एकड़ पांच डिसमिल जमीन चिह्नित कर ली गयी है. इसके अधिग्रहण के लिए अनुमानित व्यय की राशि 14 करोड़ 81 लाख 20 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति नगर विकास व आवास विभाग ने प्रदान कर दी है. इस बाबत गत 31 जनवरी को नगर विकास व आवास विभाग के संयुक्त सचिव राजीव शंकर ने महालेखाकार को स्वीकृति पत्र भेज दिया. वहीं इसकी कॉपी जिला प्रशासन को भेजी गयी है और जिला प्रशासन के स्तर से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. साथ ही प्रमंडलीय आयुक्त सूचित करने की तैयारी सोमवार को की जा रही थी. यह राशि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए दी गयी है. गत एक फरवरी को मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा पर भागलपुर आये थे. उन्होंने भागलपुर आने के बाद अंतर्राज्यीय बस पड़ाव के निर्माण की घोषणा की थी.नगर विकास व आवास विभाग ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया है कि उक्त राशि अविलंब समाहर्ता को ट्रांसफर कर दें. नगर आयुक्त द्वारा समाहर्ता से उपयोगिता प्रमाणपत्र प्राप्त कर विभाग को 18 माह के अंदर उपलब्ध कराया जायेगा.अंतरराज्यीय बस अड्डा के लिए गोराडीह प्रखंड मार्ग में उच्च माध्यमिक विद्यालय, अगरपुर के समीप 15 एकड़ पांच डिसमिल जमीन चिह्नित की गयी है. यह बाइपास के निकट स्थित है. इसमें छह प्लॉट रैयती और दो प्लॉट सरकारी है. सिर्फ रैयती भूमि का अर्जन होगा.

यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.
Sat 13th Jun 2026, 12:20 pm
एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे
Sat 13th Jun 2026, 12:20 pm
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में
Sat 13th Jun 2026, 12:19 pm
जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ
Sat 13th Jun 2026, 12:18 pm
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म
Sat 13th Jun 2026, 12:18 pm