देवघर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक : देवघर: जिले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है. साथ ही अधिकारियों को इस आदेश का पालन करने का सख्त निर्देश दिया गया है. सभी सीमावर्ती इलाकों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है.दरअसल, बसंत पंचमी पर मिथिला से आने वाले श्रद्धालु लगातार बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ा रहे हैं. इसके अलावा भी अन्य श्रद्धालु बाबा धाम पहुंच रहे हैं. देवघर शहर में लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक जाम की समस्या भी हर दिन देखने को मिल रही है. लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और लोग समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे हैं. कई बार स्कूल बसों को भी जाम में फंसना पड़ता है, वहीं कई बार एंबुलेंस भी जाम के कारण सड़क पर फंसी रहती हैं.लोगों की परेशानी को देखते हुए जिला प्रशासन जाम से निपटने का लगातार प्रयास कर रहा है. देवघर शहर के लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने आदेश जारी किया है. इस आदेश के मुताबिक, सुबह 6:00 बजे से रात 11:00 बजे तक शहर के किसी भी इलाके में भारी वाहनों का प्रवेश नहीं होगा.देवघर के अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार ने पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक शहर के सभी सीमावर्ती क्षेत्रों में कोई भी भारी वाहन प्रवेश न करें. इसको लेकर देवघर के जसीडीह थाना, मोहनपुर थाना, रखिया थाना और कुंदा थाना की पुलिस को विशेष निगरानी रखने को कहा गया है ताकि सीमावर्ती क्षेत्रों में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जा सके.आदेश में कहा गया है कि जसीडीह थाना क्षेत्र के कोठिया मोड़, टाभाघाट मोड़ और रोहिणी गेट, रिखिया थाना क्षेत्र के रिखिया आश्रम मोड़, मोहनपुर थाना क्षेत्र के चौपा मोड़, कुंदा थाना क्षेत्र के कनीजोर मोड़, नगर थाना क्षेत्र के फव्वारा चौक समेत कई बड़े इलाकों में सख्ती बरती जाए. बस स्टैंड से खुलने वाली बसों के लिए रूट भी तय कर दिए गए हैं और सभी बस संचालकों और चालकों को निर्देश दिया गया है कि वे शहर के अंदर से किसी भी बस का परिचालन न करें.जिला प्रशासन के इस निर्देश का आम लोगों ने भी स्वागत किया है. भुरभुरा मोड़ निवासी पंकज कुमार ने बताया कि इन दिनों शहर में श्रद्धालुओं की भीड़ काफी अधिक है. बड़े वाहनों के प्रवेश से हर चौक-चौराहों पर जाम लग रहा है. आम लोगों ने जिला प्रशासन से अपील की है कि इस आदेश को सख्ती से लागू किया जाए ताकि लोगों को चौक-चौराहों पर जाम की समस्या से जूझना न पड़े.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm