बांग्लादेशी नागरिक को भारत में पनाह देने वाला किशनगंज से गिरफ्तार:
बिहार के किशनगंज में भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा में तैनात बीएसएफ जवानों ने बुधवार देर रात दो तस्करों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों में से एक बांग्लादेश के मो. मुसा है, जबकि दूसरा मंजर आलम है, जो मुसा का साला है और भारतीय नागरिक बताया जा रहा है. वहीं गुरुवार रात विदेशी नागरिक को पनाह देने वाला सत्तार को भी गिरफ्तार किया गया है.मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार दो आरोपियों से आवश्यक पूछताछ के बाद उन्हें बंगाल पुलिस के हवाले कर दिया गया. इसके अलावा, किशनगंज पुलिस ने बिना वैध दस्तावेज के भारत में प्रवेश करने वाले बांग्लादेशी नागरिक को भारत में पनाह देने के आरोपी सत्तार को गिरफ्तार किया है.सत्तार पर आरोप है कि उसने बांग्लादेशी नागरिक सैफुल इस्लाम को भारत में पनाह दी थी. पुलिस ने गत दो फरवरी को सैफुल इस्लाम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. पूछताछ के दौरान उसने अपने पनाहगार के रूप में सत्तार के नाम का खुलासा किया था. फिलहाल पुलिस आरोपी सत्तार से पूछताछ कर रही है, लेकिन वह लगातार अपना बयान बदल रहा है.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm