बिहार में तेज पछुवा हवाएं बढ़ाएंगी सिहरन :
बिहार में आज मौसम सामान्य बना रहेगा. पटना, किशनगंज, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा और सुपौल में सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिक एसके पटेल ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के सभी जिलों का मौसम शुष्क बना रहेगा. तेज उत्तर पश्चिमी हवा सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास कराएगी. न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी.राजधानी पटना में भी आज मौसम सामान्य बना रहेगा. सुबह में हल्का कोहरा छाया हुआ था उसके बाद धूप निकल गई. दिन में भी धूप खिली रहेगी. पूरे दिन हवा चलती रहेगी लेकिन की रफ्तार कम रहेगी. इससे कनकनी कम महसूस की जा सकती है. शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा.पिछले 24 घंटे की बात करें तो बक्सर सबसे गर्म जिला रहा. जहां का अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, मोतिहारी सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पिछले 24 घंटे के दौरान पटना समेत 30 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया गया है.

ओडिशा में RBI के नए डेटा सेंटर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Mon 26th Oct 2026, 12:59 pm
रांची में एयर गन के साथ संदिग्ध ऑटो चालक हिरासत में, यात्रियों से लूटपाट की आशंका
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में रांची के सभी अंचलों में कामकाज ठप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Mon 26th Oct 2026, 12:46 pm
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, वनडे में शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर और मनोज प्रभाकर के खास क्लब में बनाई जगह
Sat 24th Oct 2026, 12:49 pm