Fri, 31st Jul 2026संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग   Fri, 31st Jul 20262.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ   Fri, 31st Jul 2026मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'   Fri, 31st Jul 2026शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार   Thu, 30th Jul 2026तमिलनाडु में दल-बदल विवाद: AIADMK की याचिका पर सुनवाई 4 अगस्त तक टली, स्पीकर ने एडप्पादी पलानीस्वामी को किया तलब

News Pratyaksh


बिहार की पहली नमो भारत ट्रेन प्रदेश की इन दो स्टेशनों के बीच दौड़ने वाली :

News Pratyaksh | Updated : Mon 10th Feb 2025, 11:16 am

बिहार की पहली नमो भारत ट्रेन प्रदेश की इन दो स्टेशनों के बीच दौड़ने वाली :
बिहार में डेली पैसेंजर्स के लिए रेलवे बड़ा तोहफा देने जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लोकल ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने पैसेंजर ट्रेनों की तरह “नमो भारत” ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है. बिहार की राजधानी पटना और मुजफ्फरपुर के बीच नमो भारत ट्रेन चलाई जाएगी. इसकी घोषणा केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को बेतिया में छावनी रेल ओवरब्रिज के लोकार्पण के दौरान की. बता दें, यह बिहार की पहली नमो भारत ट्रेन होगी. बेतिया पहुंचे रेल मंत्री ने कहा कि ट्रेन संचालन की तैयारी शुरू हो चुकी है और अगले पांच सालों में बिहार के रेलवे नेटवर्क में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. प्रदेश में करीब 95,000 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे सुविधाओं का विस्तार और आधुनिकीकरण किया जाएगा.बेतिया स्टेशन पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रेल मंत्री ने कहा कि साल 2009 से 2014 के बीच बिहार में रेलवे के विकास के लिए प्रतिवर्ष औसतन 1,132 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया जाता था, लेकिन पीएम मोदी ने इस साल के बजट में बिहार में रेलवे के लिए रिकॉर्ड 10 हजार 66 करोड़ रूपये का बजट दिया है. यानी पिछली सरकार की तुलना में करीब-करीब नौ गुना अधिक बजट आवंटित किया गया है. इसी रिकॉर्ड बजट का परिणाम है कि बिहार में नई रेल लाइनों के निर्माण, विद्युतीकरण, नई ट्रेनों का संचालन, स्टेशनों का विकास, यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी के कार्य रिकॉर्ड स्तर पर किए जा रहे हैं.