IPL 2025 के शेड्यूल में अचानक हुआ बड़ा बदलाव : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का बिगुल बज चुका है. शनिवार, 22 मार्च को गत चैंपियंन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच 18वें सीजन का पहला मैच खेला जाएगा. लेकिन, इससे पहले एक बड़ी खबर सामने आई है. आईपीएल के शेड्यूल में अचानक एक बड़ा बदलाव किया गया है. केकेआर के एक मैच को कोलकाता से बाहर शिफ्ट कर दिया गया है.आईपीएल के ऑफिशियल शेड्यूल के तहत रविवार, 6 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में मुकाबला होना था. यह मैच होम टीम कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खेला जाना था. इस मैच को अब सुरक्षा कारणों से कोलकाता से गुवाहाटी शिफ्ट कर दिया है. इस मैच का सिर्फ वेन्यू बदला गया है बाकि दोनों टीमों के बीच मुकाबला 6 अप्रैल को तय समय पर ही खेला जाएगा. 6 अप्रैल को राम नवमी है, जिसके कारण इस मुकाबले को रीशेड्यूल किया गया है.कोलकाता पुलिस ने केकेआर के अधिकारियों और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को पहले ही सूचित किया था कि रामनवमी के व्यस्त कार्यक्रम के कारण इस मैच के लिए सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई जा सकती है. बुधवार को पुलिस ने फिर कहा कि 6 अप्रैल को रामनवमी के दिन ईडन गार्डन्स में आने वाले 65,000 दर्शकों को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करना संभव नहीं होगा. इसके बाद यह पुष्टि हो गई कि मैच के वेन्यू को बदला जाएगा.सीएबी सूत्रों ने 6 अप्रैल के मैच को शिफ्ट किए जाने की खबर की पुष्टि की. अध्यक्ष स्नेहाशीष गंगोपाध्याय ने भी कहा, 'मैच स्थगित कर दिया गया है'. बता दें कि पिछले साल भी राम नवमी पर ईडन गार्डन्स पर होने वाले मुकाबले को रीशेड्यूल किया गया था. कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अब लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 6 अप्रैल को मुकाबला खेलने के लिए गुवाहाटी की यात्रा करेगी.

ओडिशा में RBI के नए डेटा सेंटर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Mon 26th Oct 2026, 12:59 pm
रांची में एयर गन के साथ संदिग्ध ऑटो चालक हिरासत में, यात्रियों से लूटपाट की आशंका
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में रांची के सभी अंचलों में कामकाज ठप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Mon 26th Oct 2026, 12:46 pm
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, वनडे में शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर और मनोज प्रभाकर के खास क्लब में बनाई जगह
Sat 24th Oct 2026, 12:49 pm