अप्रैल में मौर्य एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रहेंगी रद्द :
अगर आपने भी अप्रैल के महीने में बिहार, उत्तर प्रदेश, ओडिशा या पश्चिम बंगाल जाने की योजना बनायी है, तो यह खबर आपके काम की है. खासकर उन लोगों के लिए जनकी ट्रेनें धनबाद और गोमो के रास्ते चलती है. जी हां. मौर्य एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें अगले महीने प्रभावित रहेंगी. भारतीय रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है.लवे ने कहा है कि पूर्वोत्तर रेलवे में विकास कार्यों की वजह से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. 18 अप्रैल, 25 अप्रैल और 2 मई को रांची से प्रस्थान करने वाली 18629 रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रहेगी. 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 3 मई को गोरखपुर से चलने वाली 18630 गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द कर दिया गया है.21 और 28 अप्रैल को गोरखपुर से शालीमार के बीच चलने वाली ट्रेन 15022 गोरखपुर-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी. वहीं, 22 और 29 अप्रैल को 15021 शालीमार-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रहेगी. 24 अप्रैल से 3 मई तक 15028 गोरखपुर-संबलपुर एक्सप्रेस (मौर्य) रद्द रहेगी. 26 अप्रैल से 5 मई तक 15027 संबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस (मौर्य) रद्द रहेगी.
कब-कब कौन सी ट्रेनें प्रभावित रहेंगी, यहां देखें लिस्ट
18629 रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस 18 अप्रैल, 25 अप्रैल और 2 मई को रद्द
18630 गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस ट्रेन 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 3 मई को रद्द
15022 गोरखपुर-शालीमार एक्सप्रेस 21 और 28 अप्रैल को रद्द
15021 शालीमार-गोरखपुर एक्सप्रेस 22 और 29 अप्रैल को रद्द
15028 गोरखपुर-संबलपुर एक्सप्रेस (मौर्य) 24 अप्रैल से 3 मई तक रद्द
15027 संबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस (मौर्य) 26 अप्रैल से 5 मई तक रद्द
18629 रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस 11 अप्रैल को भटनी में शॉर्ट टर्मिनेट होगी
18630 गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस 12 अप्रैल को भटनी से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी

यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.
Sat 13th Jun 2026, 12:20 pm
एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे
Sat 13th Jun 2026, 12:20 pm
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में
Sat 13th Jun 2026, 12:19 pm
जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ
Sat 13th Jun 2026, 12:18 pm
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म
Sat 13th Jun 2026, 12:18 pm