सीएम नीतीश कुमार बोले- सदन के अंदर मोबाइल बैन होना चाहिए :
बिहार विधानमंडल की कार्यवाही शुरू होने से पहले राजद के विधायकों ने पोर्टिको में प्रदर्शन किया। उन्होंने पीडीएस दुकानदारों का मानदेय बढ़ाकर 25,000 रुपए करने की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की। मीडिया से बात करते हुए मद्य निषेध मंत्री रत्नेश सदा ने पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत पर शराब के कारोबार में लिप्त होने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि शराब के कारोबार को लेकर जांच की जानी चाहिए और किसी को भी कानून से ऊपर नहीं माना जाएगा।इधर, विधानसभा में गुरुवार को जहानाबाद से राजद विधायक सुदय यादव मोबाइल देखकर सदन में सवाल पूछ रहे थे। उसी वक्त अचानक सीएम नीतीश कुमार सदन में खड़े हुए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह लोग मोबाइल देखकर सवाल पूछ रहे हैं। मोबाइल प्रतिबंधित था। यह कोई बात है क्या? विधानसभा अध्यक्ष से सएम नीतीश कुमार ने कहा कि सदन के अंदर मोबाइल बैन होना चाहिए। सदन के अंदर कोई मोबाइल लेकर नहीं आए। जो मोबाइल लेकर आता है उन्हें बाहर कीजिए।बिहार विधानसभा में बजट सत्र के 13वें दिन स्वास्थ्य, कृषि, समाज कल्याण, आपदा प्रबंधन समेत पांच विभागों के बजट को पारित कराया जाएगा। इन विभागों के प्रभारी मंत्री आज सदन के पटल पर बजट पेश करेंगे। इसे सदन में सेकेंड हाफ में पास किया जाएगा। इस घटनाक्रम के बीच, बिहार सरकार पर इस बात को लेकर दबाव है कि वह गंगा किनारे के जिलों में बढ़े आर्सेनिक स्तर को नियंत्रित करने के लिए उचित कदम उठाए, ताकि किसानों और आम लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं न हों

ओडिशा में RBI के नए डेटा सेंटर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Mon 26th Oct 2026, 12:59 pm
रांची में एयर गन के साथ संदिग्ध ऑटो चालक हिरासत में, यात्रियों से लूटपाट की आशंका
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में रांची के सभी अंचलों में कामकाज ठप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Mon 26th Oct 2026, 12:46 pm
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, वनडे में शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर और मनोज प्रभाकर के खास क्लब में बनाई जगह
Sat 24th Oct 2026, 12:49 pm