तोरपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : तोरपा पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. दोनों भाइयों पर अफीम की खेती करने का आरोप है. इनके खेतों में लगी फसलों को भी तोरपा पुलिस ने विनष्ट कर दिया था. उसके बाद जीआर के आधार पर तोरपा थाने में एफआईआर दर्ज की गई. जांच के बाद जीआर के सत्यापन में पाया गया कि जिस जमीन से पुलिस ने अफीम की फसल को नष्ट किया है वो मनसिद्ध तिडू और संतोष तिडू की है.इसके बाद पुलिस ने मंगलवार को दोनें भाइयों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में 35 वर्षीय मनसिद्ध तिडू और 44 वर्षीय संतोष तिडू शामिल हैं. दोनों सारिदकेल गांव के रहने वाले हैं. पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 18 के तहत मामला दर्ज किया है.एएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने बताया कि तोरपा अनुमंडल से हाल ही में 10 लोगों को अफीम की खेती करने के आरोप में जेल भेजा है. एसपी अमन कुमार के निर्देशन पर तोरपा अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्रों से अफीम की फसलों को नष्ट करते हुए अफीम उगाने वाले किसानों को चिन्हित कर कार्रवाई जारी है.उन्होंने बताया कि मनसिद्ध तिडू और संतोष तिडू के जमीन के जीआर पर एफआईआर दर्ज की गई थी. जांच के बाद जमीन दोनों भाइयों के नाम पायी गयी और फिर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. छापेमारी दल में एएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा, सर्किल इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, थाना प्रभारी मुकेश कुमार हेम्बरम, पुअनि अमरेंद्र मंडल सहित तोरपा थाना के सशस्त्र बल शामिल था.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm