नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने पलामू पुलिस को दी ट्रेनिंग : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने पलामू पुलिस के अधिकारियों को नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई करने के कई टिप्स दिए हैं. एनसीबी की तरफ से यह बताया गया है कि कार्रवाई के दौरान किस तरह से सावधानी बरतनी है और आरोपियों को सजा दिलवाने के लिए कौन-कौन से बिंदुओं पर कार्रवाई करने की जरूरत है.नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (एनडीपीएस एक्ट) की धाराओं को लेकर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय रांची की तरफ से एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था. प्रशिक्षण शिविर में एनसीबी की खुफिया अधिकारी कुमार मनोहर मंजुल, अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय के इंस्पेक्टर आषित कुमार मोदी ने पलामू पुलिस अधिकारियों को कई बिंदुओं पर जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया.इस प्रशिक्षण शिविर में पलामू के सभी डीएसपी इंस्पेक्टर एवं थाना प्रभारी मौजूद थे. प्रशिक्षण शिविर में पुलिस अधिकारियों को यह बताया गया है कि नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान किस तरह सावधान रहना है. कार्रवाई के दौरान प्रावधान की प्रक्रिया, जब्ती, गिरफ्तारी, इन्वेंटरी सैंपलिंग को लेकर कई बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया गया है.दरअसल, पलामू के इलाके में अफीम तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई जारी है. पलामू के विभिन्न इलाकों में कई एकड़ में अफीम की फसल नष्ट की गई है. पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस अधिकारियों को काफी सहायता मिलेगी. प्रशिक्षण में पलामू पुलिस के सभी अधिकारी मौजूद थे.

यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.
Sat 13th Jun 2026, 12:20 pm
एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे
Sat 13th Jun 2026, 12:20 pm
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में
Sat 13th Jun 2026, 12:19 pm
जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ
Sat 13th Jun 2026, 12:18 pm
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म
Sat 13th Jun 2026, 12:18 pm