धनबाद में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने रविवार को धनबाद में बड़ी घोषणा की है. एक निजी अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत करने कोयला नगरी पहुंचे इरफान अंसारी ने धनबाद को मेडिकल हब बनाने की बात कही है. साथ ही पीपीपी मोड एक और मेडिकल कॉलेज खोलने का एलान किया.स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने रविवार को धनबाद के सरायढेला में एक निजी अस्पताल का उद्घाटन किया. इस दौरान मंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर निजी अस्पताल प्रबंधन द्वारा केक काटा गया और और मंत्री इरफान अंसारी को बधाई दी गई.कार्यक्रम के समापन के बाद स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि धनबाद को मेडिकल हब बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि धनबाद में 500 बेड का एक अतिरिक्त अस्पताल जल्द ही तैयार किया जाएगा. यह कदम स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने और लोगों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए उठाया जा रहा है.मंत्री इरफान अंसारी ने बताया कि राज्य सरकार प्रथम चरण में पांच नए मेडिकल कॉलेजों का निर्माण करने जा रही है. इसके लिए पीपीपी मोड पर सरकार मेडिकल कॉलेज खोलने का अवसर प्रदान कर रही है. इच्छुक लोगों से अपील की गई है कि वे आगे आएं, क्योंकि सरकार उन्हें पूरा सेटअप तैयार करके देगी.वहीं मरीजों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था को कारगर बनाने के लिए राज्य में 300 नई एम्बुलेंस उतारी जाएगी. इसके अलावा पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले मरीजों के लिए 300 बाइक एम्बुलेंस उतारने की भी योजना बनाई गई है. यह कदम दूरस्थ इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरा साबित होगा.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm