रांची में खुला झारखंड-बिहार का पहला होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियेट इंटरनेशनल: विश्व के प्रशिद्ध सितारा होटल मैरियेट इंटरनेशनल का होटल कोर्टयार्ड का उदघाटन रविवार को रांची में हो गया. उदघाटन, पूज्य गुरु जी श्रीकांतजी शर्मा ने किया.उदघाटन के मौके पर आयोजित समारोह में एरोलाइन रियल इस्टेट प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक बिष्णु अग्रवाल ने कहा कि कहा कि सबके साथ एवं सहयोग से आज आपके सामने अंतरराष्ट्रीय होटल समूह मैरियेट का झारखंड एवं बिहार का पहला होटल रांची में खुला है.मैरियेट इंटरनेशनल की रीजनल वाइस प्रेसिडेंट (साउथ एशिया) रंजू एलक्स ने समारोह में कहा कि मैं इसी क्षेत्र से हूं और न्यूक्लियस ग्रुप द्वारा बनाया हुआ कोर्टयार्ड बाय मैरियेट इंटरनेशनल रांची में खुलने का सपना साकार हो सका. यह मेरे लिए खुशी का पल है.अतिथियों का स्वागत एरोलाइन रियल इस्टेट प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक समर्थ अग्रवाल ने किया. उदघाटन के मौके पर शहर के कई उद्योगपति और कारोबारी उपस्थित हुए.कोर्टयार्ड बाय मैरियट, झारखंड का पहला मैरियट इंटरनेशनल ब्रांड है. इस होटल में 111 सुसज्जित कमरे हैं. सभी कमरो को आधुनिक तरीके से डिजाईन किया गया है. रेस्टूरेंट में स्थानीय से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक के व्यंजनों की लंबी सूची है, जो यहां ठहरने वाले यात्रियों के लिए एख बेहतरीन अनुभव साबित होगा.मेहमानों को शारीरिक रुप से फीट रहने के लिए होटल में अत्याधुनिक जिम है. जिसमें हर तरह की मशीनें हैं. यह होटल 24 घंटे फिटनेस सेंटर उपलब्ध कराता है.होटल में एक रूफटॉप पूल है, जो उपरी मंजिल पर खुले आकाश में है. एक स्टीम क्षेत्र है, जहां मेहमान कांके बांध के लुभावने मनोरम दृश्य में आराम कर सकते हैं.

ओडिशा में RBI के नए डेटा सेंटर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Mon 26th Oct 2026, 12:59 pm
रांची में एयर गन के साथ संदिग्ध ऑटो चालक हिरासत में, यात्रियों से लूटपाट की आशंका
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में रांची के सभी अंचलों में कामकाज ठप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Mon 26th Oct 2026, 12:46 pm
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, वनडे में शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर और मनोज प्रभाकर के खास क्लब में बनाई जगह
Sat 24th Oct 2026, 12:49 pm