बिहार के जमुई, बांका और लखीसराय में पहाड़ों के जंगलों में आग लगी है :
बिहार में गर्मी का कहर बढ़ा है और तापमान 40 डिग्री के पार जा रहा है. प्रचंड धूप की तपिश से लोग त्राहिमाम हैं. कई जगहों पर अगलगी की घटनाएं भी हुई हैं. पहाड़ों पर भी आग लगने का सिलसिला जारी है. जमुई, बांका और लखीसराय में पहाड़ों पर भी आग का कोहराम दिख रहा है. बांका के बौंसी में पर्यटन के दृष्टिकोण के साथ-साथ धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मंदार पर्वत के जंगलों में भी भीषण आग लगी है. प्रशासनिक पदाधिकारी इन घटनाओं में सक्रिय हुए हैं और आग बुझाने का काम किया जा रहा है.बांका के मंदार पर्वत के पूर्वी उत्तरी हिस्से के जंगलों में रविवार को भीषण आग लगी है. रविवार की शाम को अचानक जब आग लगी तो वहां हड़कंप मच गया. बाराहाट से अंचलाधिकारी के द्वारा दमकल को उस जगह पर भेजा गया. प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि अचानक आग के कारण दूर तक धुंआ उठने लगा. तेज लाइट जैसी चमक आ रही थी. जब नजदीक जाकर देखा तो वहां आग की लपटें भड़की हुई थी.लखीसराय में भी जंगल में आग लगी है. पीरीबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत अभयपुर की पहाड़ी पर रविवार की देर शाम को अचानक आग की लपटें देखने को मिली, धीरे-धीरे आग की लपटों विकराल रूप धारण कर लिया. हालांकि, गर्मी के आगमन के पूर्व ही पहाड़ पर आग लगने से लोग चिंतित है. लोगों का कहना है कि पिछले साल भी इस तरह की घटना देखी गयी, जिससे पेड़ पौधों को काफी क्षति हुई थी. वहीं गर्मी के आगमन के साथ ही पहाड़ पर आग लगना लोगों में चिंता का विषय बना हुआ है.जमुई जिले के सिमुलतला क्षेत्र में भी जंगल में आग लगी है. हल्दिया झरना पहाड़ से लेकर तिलौना, बघावा और लीलावरण तक यह आग फैल गयी. रविवार को भी जंगल से धुंआ उठता देखा गया. वन्यजीवों के अस्तित्व पर गंभीर संकट भी इस अगलगी की घटना से होने लगा है.

संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग
Fri 31st Jul 2026, 01:14 pm
2.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ
Fri 31st Jul 2026, 01:13 pm
मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'
Fri 31st Jul 2026, 01:12 pm
शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार
Fri 31st Jul 2026, 01:12 pm
सखुआ महोत्सव 2026 की तैयारियां तेज, महापौर ने उद्घाटन स्थल इक्कीसो महादेव का किया निरीक्षण
Fri 31st Jul 2026, 01:11 pm