सिरमटोली सरना स्थल से रैंप हटाने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन : सरहुल की शोभायात्रा को लेकर सिरम टोली स्थित सरना स्थल के पास फ्लाई ओवर के रैंप को हटाने से जुड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. अलग-अलग आदिवासी संगठनों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है. 30 मार्च को सिरम टोली के पास विधि व्यवस्था बाधित करने की कोशिश हुई है.सिरमटोली बचाओ मोर्चा के बैनर तले सरना धर्मावलंबियों का जत्था पुलिस से उलझ गया. वहां पर पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ दी गई. रैंप को भी क्षति पहुंचने की कोशिश की गई. आंदोलन का नेतृत्व पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव कर रही थी. इस मार्च में प्रेम शाही मुंडा समेत कई आदिवासी नेता शामिल थे. गीताश्री उरांव ने कहा कि सरकार इस समस्या का समाधान नहीं करना चाह रही है.इसमें खास बात यह है कि इस दौरान पुलिस ने संयम का परिचय दिया. रांची के एसडीएम उत्कर्ष कुमार ने आंदोलनकारी को समझने की पूरी कोशिश की. लेकिन आंदोलनकारी इस मांग पर अड़े हैं कि सरना स्थल के पास से पूरे रैंप को हटाया जाए. फिलहाल सिरम टोली सरना स्थल के पास बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है.दरअसल, 1 अप्रैल को आदिवासियों के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक सरहुल की शोभायात्रा निकलेगी. इसमें अलग-अलग अखाड़ा से आदिवासी समाज के लोग शोभायात्रा निकालते हैं, जो सिरम टोली स्थित सरना स्थल स्थल पर जाकर संपन्न होती है. लेकिन फ्लाई ओवर का रैंप बनने की वजह से सिरम टोली सरना स्थल के में गेट के पास का एरिया थोड़ा संकुचित हो गया है. हालांकि प्रशासन के प्रयासों से रैंप के गेट को थोड़ा छोटा भी किया है ताकि सरहुल की शोभा यात्रा पर किसी तरह का असर न पड़े.फिलहाल पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती है कि 1 अप्रैल को शोभा यात्रा की प्रक्रिया को शांतिपूर्वक संपन्न कराया जाए. आपको बता दें कि रैंप हटाने की मांग को लेकर पिछले दिनों रांची बंद का भी आह्वान किया गया था, जिसका व्यापक असर दिखा गया था. हालांकि एक पक्ष का यह भी कहना है कि जानबूझकर मामले को तूल दिया जा रहा है.

रामगढ़ में युवक की हत्या से सनसनी, दामोदर नदी रोड किनारे मिला खून से लथपथ शव
Wed 29th Jul 2026, 01:15 pm
भारत में रिलीज से पहले ही छाया 'Spider-Man: Brand New Day', एडवांस बुकिंग ने पार किया ₹35.40 करोड़ का आंकड़ा
Wed 29th Jul 2026, 01:14 pm
Google ने भारत में लॉन्च किया Gemini Spark, Gmail और Docs में मिलेगा AI एजेंट का साथ
Wed 29th Jul 2026, 01:13 pmविश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 का भव्य शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाओं का दावा
Wed 29th Jul 2026, 01:13 pm
रांची पुलिस का साप्ताहिक जन शिकायत समाधान शिविर, SSP राकेश रंजन ने सुनीं लोगों की समस्याएं
Wed 29th Jul 2026, 01:12 pm