आज से कांग्रेस का दो दिवसीय अधिवेशन का आगाज : गुजरात के अहमदाबाद में कांग्रेस का आज से दो दिवसीय अधिवेशन शुरू हो रहा है. जिसमें न्याय, संकल्प, समर्पण और संघर्ष की राह पर कांग्रेस को आगे ले जाने के लिए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य इस आयोजन में शामिल होंगे. जिसमें कांग्रेस के सभी शीर्ष नेताओं के साथ-साथ हर राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों से AICC सदस्यों के अलावा विशेष आमंत्रित सदस्य भी शिरकत करेंगे.झारखंड से 54 AICC सदस्यों के साथ साथ विशेष आमंत्रित सदस्य मिलाकर कुल 60 कांग्रेस नेता कांग्रेस के अधिवेशन में शामिल होंगे. गुजरात के लिए बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले झारखंड पीसीसी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कि दो दिवसीय बैठक के पहले दिन, कांग्रेस वर्किंग कमिटी की अहम बैठक होगी. जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे. जबकि दूसरे दिन अधिवेशन का सत्र होगा, जिसमें सीडब्ल्यूसी की बैठक में लिए गए फैसले और आगे की कार्ययोजना को सभी AICC सदस्यों के सामने रखा जाएगा.झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि संगठन को सशक्त करने के लिए जो भी निर्णय लिए जाएंगे, उस पर पार्टी को आगे ले जाना, सभी कांग्रेस नेताओं की जिम्मेदारी और जवाबदेही है. उन्होंने कहा कि दो दिवसीय यह अधिवेशन पार्टी को सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित होगा.झारखंड प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने कहा कि कांग्रेस जन सरोकार के मुद्दे पर जहां सदन आए लेकर सड़क तक संघर्ष कर रही है और संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रही है. गुजरात की धरती बापू और पटेल की धरती है. यहां पर दो दिवसीय अधिवेशन का जो संदेश मिलेगा, उससे देश की राजनीति को नई दिशा मिलेगी.

ओडिशा में RBI के नए डेटा सेंटर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Mon 26th Oct 2026, 12:59 pm
रांची में एयर गन के साथ संदिग्ध ऑटो चालक हिरासत में, यात्रियों से लूटपाट की आशंका
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में रांची के सभी अंचलों में कामकाज ठप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Mon 26th Oct 2026, 12:46 pm
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, वनडे में शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर और मनोज प्रभाकर के खास क्लब में बनाई जगह
Sat 24th Oct 2026, 12:49 pm