Fri, 12th Jun 2026साहिबगंज में आरपीएफ ने बरहड़वा स्टेशन से दो युवकों को 174 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है : जिले के मालदा रेल मंडल के बरहड़वा स्टेशन से आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है. आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि अप वनांचल एक्सप्रेस (13403) ट्रेन से दो शख्स बड़ी संख्या   Fri, 12th Jun 2026जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सरस्वती इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर दो देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक अभय कुमार उर्फ अभय राज उर्फ लड्डू हरिहरगंज के सरसोतका रहने वाला है. दरअसल, पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध   Thu, 11th Jun 2026उत्तराखंड पर्यटन विभाग अब गढ़वाल और कुमाऊं के बाद जौनसार-बावर क्षेत्र को वैश्विक एडवेंचर टूरिज्म मानचित्र पर स्थापित करने की तैयारी में जुट गया है.   Wed, 10th Jun 2026प्रसिद्ध तमिल सिनेमा निर्देशक और अभिनेता भारतीराजा का आज 10 जून को खराब स्वास्थ्य के कारण निधन हो गया. पांच बार के नेशनल अवार्ड निर्देशक भारतीराजा को उम्र संबंधी और फेफड़ों के गंभीर संक्रमण के कारण छह महीने पहले चेन्नई के एमजीएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड मे   Wed, 10th Jun 2026तालिबान सरकार ने काबुल में बुधवार को घोषणा की कि पाकिस्तानी सेना द्वारा अफगानिस्तान के अंदर रात भर किए गए हवाई हमलों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए.

News Pratyaksh

ग्रामीणों ने रोका नई रेल लाइन में बन रहे पुल का निर्माण कार्य ! क्या जनता ही नहीं चाहती विकास?..

News Pratyaksh | Updated : Mon 25th Sep 2023, 01:04 pm
दरभंगा जयनगर रेलखंड पर दरभंगा जंक्शन से काकरघाटी होते शीशो हॉल्ट तक नई रेल लाइन में बन रहे पुल निर्माण कार्य को ग्रामीणों ने रविवार को रोक दिया। इस बात को लेकर वहां काफी देर तक वाद - विवाद होता रहा। विवाद बढ़ता देख रविवार को पूरे दिन आरपीएफ और सदर थाना की पुलिस स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत करती रही लेकिन इसका कोई हल नहीं निकल सका। ग्रामीण अपनी बातों पर अड़े रहे। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएगी, निर्माण कार्य को आगे नहीं बढ़ने देंगे।इस संबंध में रानीपुर पंचायत के ग्रामीणों का कहना है कि इस रेल लाइन पर बन रहा अंडरपास बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि यह एनएच 57 से दरभंगा शहर को जोड़ता है। एयरपोर्ट के नए टर्मिनल पर शहर के लोगों के भी जाने का यही रास्ता है। इस पर अभी 2 से ढाई फिट जलजमाव रहता है। इस कारण हमलोग रेलवे से कह रहे हैं कि इस अंडरपास को नीचे से कम से कम 2 से तीन फीट ऊंचा कर दिया जाय जिससे आमलोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। ग्रामीणों का कहना है कि पुल निर्माण का जो स्थान है वह पहले से ही काफी नीचा है जिस कारण यहां जलजमाव लगा रहता है। जिस तरीके से निर्माण कार्य को अंजाम दिया जा रहा है वह स्थानीय लोगों के लिए नुकसानदेह साबित होगा। लोग इस निर्माण के बाद जलजमाव और अन्य समस्याओं से जकड़ जाएंगें। ग्रामीणों ने कार्य रोकते हुए दो टूक कहा कि अगर निर्माण कार्य करना ही है तो इसकी ऊंचाई और बढ़ाई जाए। ग्रामीणों ने साफ कहा कि अंडरपास के बेड को दो फिट ऊंचा करना ही होगा।इस समस्या को लेकर रानीपुर निवासी अविनाश कुमार का कहना है कि दो महीने पहले ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के साथ रेलवे के अधिकारियों और ठेकेदार के साथ वार्ता हुई थी जिसमें इस समस्या को रखा गया था। उस वार्ता में रेलवे की ओर से यह कहा गया था कि अंडर पास के बेड को ऊंचा करके बनाया जाएगा लेकिन आज रेलवे के अधिकारियों ने आरपीएफ और सदर थाना की पुलिस को लेकर निर्माण कराने आ गए हैं, जिसका हमलोग विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि अंडरपास के बेड को दो फिट ऊंचा करें। ग्रामीणों का स्पष्ट रूप से कहना है कि बनेगा तो ऊंचा करके ही बनेगा। नहीं तो जलजमाव समेत अन्य समस्याओं की जद में स्थानीय आबादी आ जाएगी।
Categories
Follow us
Most Popular
यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

Sat 13th Jun 2026, 12:20 pm
एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में

Sat 13th Jun 2026, 12:19 pm
जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ

Sat 13th Jun 2026, 12:18 pm
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म