रामधुनी से लौट रहे पिता-पुत्र सहित चार लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना उदाकिशुनगंज अनुमंडल के बुढ़वा ओपी क्षेत्र अंतर्गत बैजनाथपुर राम जियावासा के पास की है। मरने वालों में दो बच्चा भी शामिल है। इस घटना में गोरपारा शहजादपुर निवासी सुमित कुमार (22), बैजनाथपुर बुधमा वार्ड 6 निवासी सुभाष राम, सुभाष राम का 11 वर्षीय पुत्र और संजय राम की बेटी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गोरपारा शहजादपुर निवासी सोनू कुमार (25) और रिशु कुमार (10) गंभीर रूप से घायल हो गये। इनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि गुरुवार की शाम करीब 7 बजे सुभाष राम अपने बेटा-बेटी और संजय राम के पुत्र को लेकर एक बाइक से बुधमा गांव में आयोजित रामधुनी देखकर बैजनाथपुर गौरपारा लौट रहे थे। बैजनाथपुर रामजियाबासा के पास विपरीत दिशा से आ रहे गोरपारा शहजादपुर निवासी सुमित कुमार की बाइक से उसकी बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक पर सवार सभी 6 लोग सड़क पर गिर पड़े। घटना होते ही आसपास के लोग वहां जुट गए और सभी घायलों को आननफानन में उदाकिशनगंज अनुमंडलीय अस्पताल ले गये। वहां डॉ. ए के मिश्रा ने सुमित कुमार, सुभाष राम, सुभाष राम की बेटी और संजय राम के पुत्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं सोनू कुमार और सुभाष राम के दूसरे पुत्र रिशु कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग
Fri 31st Jul 2026, 01:14 pm
2.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ
Fri 31st Jul 2026, 01:13 pm
मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'
Fri 31st Jul 2026, 01:12 pm
शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार
Fri 31st Jul 2026, 01:12 pm
सखुआ महोत्सव 2026 की तैयारियां तेज, महापौर ने उद्घाटन स्थल इक्कीसो महादेव का किया निरीक्षण
Fri 31st Jul 2026, 01:11 pm