Fri, 31st Jul 2026संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग   Fri, 31st Jul 20262.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ   Fri, 31st Jul 2026मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'   Fri, 31st Jul 2026शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार   Thu, 30th Jul 2026तमिलनाडु में दल-बदल विवाद: AIADMK की याचिका पर सुनवाई 4 अगस्त तक टली, स्पीकर ने एडप्पादी पलानीस्वामी को किया तलब

News Pratyaksh


जमुई में सड़क हादसा: पेड़ से टकराई कार, तीन युवकों ने मौके पर ही तोड़ा दम एक की हालत गंभीर

News Pratyaksh | Updated : Sat 19th Apr 2025, 10:18 am

जमुई में सड़क हादसा: पेड़ से टकराई कार, तीन युवकों ने मौके पर ही तोड़ा दम एक की हालत गंभीर
मुई जिले में शनिवार सुबह लछुआर थाना क्षेत्र में महना पुलिया के पास एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी एक शादी समारोह से लौट रहे थे।प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सभी युवक जमुई शहर से अलीगंज प्रखंड के बेटवा गांव में एक बारात में शामिल होने गए थे। लौटते समय कार की रफ्तार करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटा थी।बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का शीशा टूट गया और सभी लोग बाहर गिर गए। मृतकों की पहचान 28 साल के बउआ गुप्ता, सिरचंद इलाके के रिशु सिन्हा और शहर के कल्याणपुर इलाके के विक्रम यादव (30 साल) के तौर पर हुई है। जबकि चौथा युवक रोहित कुमार गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जमुई रेफरल अस्पताल में चल रहा है।तेज आवाज सुन आस-पास के लोग वहां इकट्ठे हुए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चार में से तीन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था और एक की हालत गंभीर थी। पुलिस को स्थानीय लोगों ने ही दुर्घटना की सूचना दी।