बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल में भारत-नेपाल सीमा के पास से गुरुवार को एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान चीन के हेनान प्रांत के मूल निवासी फेंग जेनशान (57) के रूप में की गई है। जेनशान को आव्रजन और एसएसबी अधिकारियों ने उस समय पकड़ लिया जब वह बिहार में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। रक्सौल रेंज के डीएसपी धीरेंद्र कुमार ने कहा, “हमने रक्सौल सीमा से एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया है। चूंकि वह अंग्रेजी नहीं जानता, इसलिए हमें उससे पूछताछ करने में दिक्कत हो रही है। केंद्रीय एजेंसियां भी उनसे पूछताछ कर रही हैं। भारत में प्रवेश करने का उसका मकसद अभी तक पता नहीं चला है।” जांच के दौरान पता चला कि जेनशान के पास वैध वीजा नहीं था। अधिकारियों को उसके मोबाइल फोन में चीनी सरकार द्वारा जारी पासपोर्ट की सॉफ्ट कॉपी मिली, लेकिन उसके पास भारतीय अधिकारियों द्वारा जारी कोई वैध वीजा नहीं था। उसके मोबाइल फोन में नेपाल सरकार द्वारा जारी पर्यटक वीजा की सॉफ्ट कॉपी मिली। वह इसी साल 23 जनवरी को नेपाल आया था। एक अधिकारी के मुताबिक, चीनी नागरिक बस से बीरगंज आया था और बुधवार को रक्सौल बाजार में घूम रहा था।

अमेज़न का बड़ा स्पेस मिशन! 5,105 सैटेलाइट्स से सीधे स्मार्टफोन तक पहुंचेगा इंटरनेट
Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
SIR की समयसीमा बढ़ाने की मांग, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
महबूबा मुफ्ती ने विवादित बयान पर मांगी माफी, 5 अगस्त को अनुच्छेद 370 हटाए जाने के विरोध में PDP करेगी शांतिपूर्ण प्रदर्शन
Tue 28th Jul 2026, 12:16 pm
बाबूलाल मरांडी का कपिल सिब्बल पर बड़ा हमला, बोले- 'देश को तोड़ने वाले वकीलों में से एक'
Tue 28th Jul 2026, 12:15 pm
धनबाद में संदिग्ध मौत से सनसनी, पत्नी और नाबालिग बेटे पर हत्या का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
Tue 28th Jul 2026, 12:09 pm