Fri, 31st Jul 2026संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग   Fri, 31st Jul 20262.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ   Fri, 31st Jul 2026मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'   Fri, 31st Jul 2026शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार   Thu, 30th Jul 2026तमिलनाडु में दल-बदल विवाद: AIADMK की याचिका पर सुनवाई 4 अगस्त तक टली, स्पीकर ने एडप्पादी पलानीस्वामी को किया तलब

News Pratyaksh


बिहार में 4 लोकसभा सीटों के लिए नामांकन आज से

News Pratyaksh | Updated : Thu 21st Mar 2024, 07:42 am


लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए अधिसूचना आज जारी की जाएगी। पहले चरण में बिहार की चार सीटों औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई संसदीय सीट के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा। आज अधिसूचना जारी होने के साथ ही इन सभी सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। नामांकन भरने की आखिरी तारीख 28 मार्च है। नामांकन पत्रों की जांच 30 मार्च को होगी और 2 अप्रैल तक नामांकन वापस लिए जा सकते हें। एनडीए में सीट बंटवारे के तहत औरंगाबाद सीट भाजपा के कोटे में गयी है। नवादा और जमुई सीट लोजपा रामविलास को मिली है जबकि गया सीट हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा को दी गयी है। विपक्षी महागठबंधन की ओर से अभी तक सीटों का बंटवारा तय नहीं हुआ है।