होली के सप्ताह भर बाद भी ट्रेनों में बेतहाशा भीड़ है। लिहाजा रेलवे ने दिल्ली से बिहार के बीच चार और स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। ये ट्रेनें मुरादाबाद मंडल से होकर गुजरेंगी। इससे सैकड़ों यात्रियों को सफर में सहूलियत होगी। मंडल में सिर्फ मुरादाबाद स्टेशन पर ही इन ट्रेनों का ठहराव होगा। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि (05576) आनंद विहार-सहरसा स्पेशल एक्सप्रेस दो अप्रैल को सुबह 9:30 बजे आनंद विहार से चलेगी। दोपहर एक बजे मुरादाबाद जंक्शन पर रुकेगी। सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर होते हुए अगले दिन सुबह 6:30 बजे सहरसा पहुंचेगी।दूसरी ट्रेन (05585-86) सहरसा-आनंद विहार-सहरसा एक्सप्रेस तीन अप्रैल को सहरसा से सुबह 9:30 बजे चलेगी। देर रात दो बजे मुरादाबाद स्टेशन पर ठहरेगी। सुबह 5:15 बजे आनंद विहार पहुंचाएगी। वापसी में चार अप्रैल को आनंद विहार से सुबह 9:30 बजे चलेगी।दोपहर एक बजे मुरादाबाद व अगले दिन सुबह 6:30 बजे सहरसा पहुंचेगी। (05531-32) रक्सौल-आनंद विहार-रक्सौल स्पेशल एक्सप्रेस तीन अप्रैल को रक्सौल से रात 10:25 बजे चलेगी। अगले दिन दोपहर तीन बजे मुरादाबाद व शाम 6 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।वापसी में चार अप्रैल को आनंद विहार से रात 8 बजे चलेगी। रात 10:40 बजे मुरादाबाद व अगले दिन दोपहर 2:30 बजे रक्सौल पहुंचेगी। (05561-62) समस्तीपुर-आनंद विहार-समस्तीपुर स्पेशल एक्सप्रेस दो अप्रैल को समस्तीपुर से शाम 7:45 बजे चलेगी।अगले दिन दोपहर 1:45 बजे मुरादाबाद व शाम 5:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में तीन अप्रैल को आनंद विहार से रात 830 बजे चलेगी। देर रात 12:05 बजे मुरादाबाद व चार अप्रैल को रात 8 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। इन ट्रेनों में अनारक्षित, स्लीपर व एसी कोच शामिल रहेंगे।

ओडिशा में RBI के नए डेटा सेंटर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Mon 26th Oct 2026, 12:59 pm
रांची में एयर गन के साथ संदिग्ध ऑटो चालक हिरासत में, यात्रियों से लूटपाट की आशंका
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में रांची के सभी अंचलों में कामकाज ठप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Mon 26th Oct 2026, 12:46 pm
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, वनडे में शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर और मनोज प्रभाकर के खास क्लब में बनाई जगह
Sat 24th Oct 2026, 12:49 pm