पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के साधना पूरी स्टेट बैंक में पैसा जमा करने जा रहे आशा पेट्रोल पंप के प्रोपराइटर से अपराधियों ने 34 लाख रुपये लूट लिए। लूटपाट का विरोध करने पर अपराधी गोली चलाने लगे। इस गोलीबारी में एक युवक को जांघ में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए पटना के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर कई थाना की पुलिस और पुलिस के आलाधिकारी पहुंचे। पुलिस ने इस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।घटना के संबंध में सचिवालय डीएसपी सुशील कुमार का कहना है कि आशा पेट्रोल पंप के प्रोपराइटर संजय कुमार अपनी कार से चालक के अलावा दो दोस्तों के साथ पेट्रोल पंप का कलेक्शन लेकर साधनापुरी स्थित स्टेट बैंक में जमा करने जा रहे थे। तभी दो अपराधी अलकापुरी के पास बाइक से आगे से घेर लिया। अपराधियों ने संजय कुमार के गाड़ी को आगे से ओवरटेक करके उन्हें रोक लिया और फिर उनके रुपए लूट लिये। पुलिस का कहना है कि रुपए लूट कर भागने के क्रम में कुछ लोगों ने अपराधियों का विरोध किया। जिसके बाद अपराधी पकड़े जाने के डर से ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। इस गोलीबारी में बजरंगी नाम के एक युवक के जांघ में गोली लग गई, जिससे वह युवक घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। सचिवालय डीएसपी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा को खंगाला जा रहा है।

आर्यन हुड्डा की 94 रन की तूफानी पारी : झारखंड T20 क्रिकेट लीग 2026 के सातवें दिन के दूसरे मुकाबले में रांची टाइटंस ने धनबाद डायमंड्स पर शानदार जीत दर्ज कर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया. JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेले गए दिन के दूस
Wed 17th Jun 2026, 01:08 pm
ऑस्ट्रिया ने 36 साल बाद वर्ल्ड कप में दर्ज की पहली जीता : ऑस्ट्रिया ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में जॉर्डन की टीम को 3-1 से हराकर 36 साल बाद अपनी पहली वर्ल्ड कप जीत दर्ज की. इसके साथ ऑस्ट्रेयान ने बुधवार को अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की.ऑस्ट्रिया के लिए
Wed 17th Jun 2026, 01:07 pm
सुप्रीम कोर्ट ने सालों तक लंबित रहने के बाद अपीलों को वापस हाई कोर्ट भेजा :
Wed 17th Jun 2026, 01:07 pm
नालंदा में मजदूरों से भरी बस हाई टेंशन तार की चपेट में आ गई : बिहार के नालंदा में दर्दनाक हादसा हुआ है. जहां ईंट भट्ठे से मजदूरी कर लौट रहे मजदूरों से भरी स्लीपर बस हाई टेंशन तार की चपेट में आ गई. इस घटना में कई लोग झुलस गए हैं. वहीं दो लोगों की मौत हो च
Wed 17th Jun 2026, 01:06 pm
अभिनेता ऋषभ साहनी अपनी मेहनत और काम के प्रति समर्पण से लगातार प्रभावित कर रहे हैं. उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'नागबंधम' की शूटिंग से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है, जिसमें उन चुनौतियों का जिक्र है जिनका उन्होंने सामना किया. पहले ही खबर आ चुकी है कि इस भव्य फि
Wed 17th Jun 2026, 01:06 pm