झारखंड के चतरा जिले में एक बार फिर नक्सलियों ने तांडव मचाया है. बुधवार की शाम कुंदा-लावालौंग पथ स्थित करिलगड़वा जाने वाली सड़क पर निर्माण कार्य में लगी मिक्सर मशीन को आग के हवाले कर दिया. इससे 40 लाख का नुकसान हुआ है. घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी सनोज चौधरी सीआरपीएफ व जिला बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. पुलिस ने नक्सलियों की धर-पकड़ के लिए अभियान शुरू कर दिया है.बताया जा रहा है कि चतरा के कुंदा जंगल में नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम उस वक्त दिया, जब मिक्सर मशीन अमौना गांव से मेटेरियल लेकर करिलगड़वा की ओर जा रही थी. इस दौरान गांव से आधा किमी दूर स्थित जंगल में नक्सलियों ने वाहन को रोककर चालक व मजदूरों को नीचे उतारा. सभी का मोबाइल छीन कर सिम निकाल कर तोड़ दिया, फिर मोबाइल लौटा दिया. इसके बाद वाहन से डीजल निकाल कर वाहन में आग लगा दी.बताया जा रहा है कि लेवी को लेकर नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया है. सड़क निर्माण कार्य जय मां अंबे कंस्ट्रक्शन के द्वारा कराया जा रहा है. घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. घटना को अंजाम किस संगठन के द्वारा दिया गया है, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. क्षेत्र में टीएसपीसी व भाकपा माओवादी दोनों संगठन सक्रिय हैं.मालूम हो कि 12 जनवरी 2024 को नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे दो ट्रैक्टर व एक मिक्सर मशीन के टायर में गोली मार कर दहशत फैलायी थी. घटना के बाद तीन माह तक काम बंद रहा. अप्रैल से काम शुरू हुआ. इस बीच दोबारा घटना को अंजाम दिया गया. संवेदक ने बताया कि इस क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर विशेष रूप से सड़क बनाने की जिम्मेवारी जिला प्रशासन के द्वारा दी गयी थी. इस तरह की घटना से मनोबल कम हुआ है.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm