पूर्व मंत्री आलोक मेहता की बहन सुहेली मेहता भी राजनीति में :
राष्ट्रीय जनता दल के विधायक और राज्य के पूर्व मंत्री आलोक मेहता पर बैंकिंग हेरफेर कर काला धन जुटाने का आरोप है। प्रवर्तन निदेशालय की टीम बिहार से लेकर दिल्ली तक 18-19 जगहों पर छापेमारी कर रही है। शुक्रवार सुबह इस छापेमारी से राजनीतिक हलके में सनसनी फैल गई। आलोक मेहता राजद विधायक हैं, लेकिन सनसनी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय तक भी पहुंची। वजह यह कि आलोक मेहता की बहन सुहेली मेहता करीब डेढ़ साल पहले भाजपा आ गई थीं। खास बात यह है कि लंबे अरसे से भाई-बहन अलग-अलग सिरे रहे हैं। साथ नहीं चले हैं।आलोक मेहता और सुहेली मेहता बिहार के उच्च शिक्षित राजनेताओं में हैं। सुहेली मेहता प्रोफेसर हैं। शिक्षाविद् के रूप में चर्चित होने के बाद राजनीति में भी तब चर्चा में आईं, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड ने महिलाओं को आगे बढ़ाना शुरू किया। लव-कुश, यानी कुर्मी-कोइरी की पार्टी कहे जाने वाले जदयू में सुहेली मेहता महिला कुशवाहा चेहरा रहीं। वह लंबे समय तक जदयू में रहीं, लेकिन मई 2023 में उनका मोहभंग हो गया। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर महिलाओं की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जदयू से नाता तोड़ लिया था। इसके तीन दिन बाद 12 मई 2023 को प्रो. सुहेली मेहता ने तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी।

यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.
Sat 13th Jun 2026, 12:20 pm
एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे
Sat 13th Jun 2026, 12:20 pm
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में
Sat 13th Jun 2026, 12:19 pm
जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ
Sat 13th Jun 2026, 12:18 pm
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म
Sat 13th Jun 2026, 12:18 pm