देवघर में आग ने मचाई तबाही, मीना बाजार की कई दुकानें जलकर राख, करोड़ों का नुकसान :- देवघर: जिले के नगर थाना मीना बाजार के पास शुक्रवार की देर रात भीषण आग लग गई. आग की घटना में कई दुकानें जलकर राख हो गई. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है. घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि सभी दुकानदार जब अपनी दुकान बंद करके घर चले गए थे तभी उन्हें जानकारी मिली कि उनकी दुकान में आग लग गई है.दुकान के आसपास रहने वाले दुकानदार जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि आग काफी भयावह है. शुरुआत में लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास करना शुरू किया. वहीं, कुछ लोगों के द्वारा घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई. जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. आग से हुए नुकसान को लेकर आक्रोशित दुकानदारों ने कहा कि यह असामाजिक तत्वों द्वारा आग की घटना को अंजाम दिया गया है. हालांकि इसे लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.खुदरा व्यापारी संघ के सदस्य प्रमोद केसरी ने बताया कि मीना बाजार के दुकानदारों ने नगर निगम एवं जिला अधिकारी को कई बार बाजार में सुरक्षा मुहैया कराने के लिए सूचित किया गया है लेकिन अभी तक बाजार के किसी भी गेट पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती नहीं हुई है. दुकानदारों ने बताया कि यदि दमकल की टीम नहीं आती तो देर रात मीना बाजार के सारे दुकानों में आग लग जाती. आगजनी की घटना में करीब एक करोड़ से ज्यादा रुपए के नुकसान हुए हैं. आठ से दस दुकानें जलकर राख हो गई है.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm