बिहार का मौसम इन दिनों शुष्क है :
बिहार में ठंड के तेवर चढ़े हुए हैं और कनकनी का एहसास लोगों को हो रहा है. अगले 48 घंटे तक ठंड से राहत के आसार भी नहीं हैं. मौसम विभाग की ओर से जानकारी दी गयी है कि कुछ इलाकों में आसमान में बादल रह सकते हैं. कई जगहों पर कोहरे का भी पहरा रहेगा. भागलपुर-पूर्णिया समेत आसपास के जिलों में भी मौसम को लेकर पुर्वानुमान बताया गया है. भागलपुर में रविवार को न्यूनतम तापमान गिरा लेकिन ठंड से हल्की राहत मिली है.भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार भागलपुर में 20 से 22 जनवरी के बीच अगले 2 दिन आसमान में बादल रह सकते हैं. उसके बाद आसमान प्राय: साफ एवं मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. रविवार को भागलपुर व आसपास के क्षेत्र में अधिकतम तापमान 23 डिग्री व न्यूनतम 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा.पूर्णिया में अगले 48 घंटे में न्यूनतम तापमान गिर सकता है और ठंड बढ़ने की संभावना है. धूप खिलने से लोगों को राहत मिलेगी लेकिन कनकनी की मार अभी भी जारी रहेगा. रविवार को पूर्णिया का अधिकतम तापमान 24.0 एवं न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.सोमवार के लिए कोहरा को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है.

संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग
Fri 31st Jul 2026, 01:14 pm
2.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ
Fri 31st Jul 2026, 01:13 pm
मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'
Fri 31st Jul 2026, 01:12 pm
शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार
Fri 31st Jul 2026, 01:12 pm
सखुआ महोत्सव 2026 की तैयारियां तेज, महापौर ने उद्घाटन स्थल इक्कीसो महादेव का किया निरीक्षण
Fri 31st Jul 2026, 01:11 pm