झारखंड के मंत्री ने आंदोलनकारियों को किया सम्मानित, बोले- आपके बलिदान और संघर्ष का परिणाम है राज्य का गठन :
पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में कोल्हान विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया. इस समारोह में झारखंड आंदोलन में अपना अमूल्य योगदान देने वाले 181 आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड सरकार के राजस्व मंत्री दीपक बिरुवा ने की. इस समारोह में सिंहभूम प्रमंडल के आयुक्त हरि कुमार केसरी, कोल्हान पुलिस उपमहानिरीक्षक मनोज रतन चौथे, जिला दंडाधिकारी कुलदीप चौधरी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. सभी अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया.मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा कि आज झारखंड आंदोलन में अपना बलिदान देने वाले आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया. उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य का निर्माण आप सभी के बलिदान और संघर्ष का परिणाम है. राज्य सरकार आंदोलनकारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है. मंत्री दीकर बिरुआ ने आंदोलनकारियों को आश्वस्त किया कि सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेगी.वहीं, उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों ने राज्य के निर्माण में अहम भूमिका निभाई है. उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा. समारोह में उपस्थित सभी आंदोलनकारियों को अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. साथ ही राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर सभी ने मतदान करने की शपथ ली.

यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.
Sat 13th Jun 2026, 12:20 pm
एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे
Sat 13th Jun 2026, 12:20 pm
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में
Sat 13th Jun 2026, 12:19 pm
जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ
Sat 13th Jun 2026, 12:18 pm
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म
Sat 13th Jun 2026, 12:18 pm