एक मेडिकल छात्र सुरेंद्र कुमार की हार्ट अटैक से मौत हो गई :
बिहार के मुजफ्फरपुर में श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज के एक मेडिकल छात्र सुरेंद्र कुमार की हार्ट अटैक से मौत हो गई. वह 26 साल का था और सहरसा का रहने वाला था. सुरेंद्र एमबीबीएस कोर्स के सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रहा था. शुक्रवार रात तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया. कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर आभा रानी सिन्हा ने इस बात की जानकारी दी.सुरेंद्र की मौत के बाद कॉलेज के अन्य छात्र-छात्राओं में हड़कंप मच गया. कॉलेज प्रशासन ने उसके परिजनों को सूचना दे दी है. बताया जा रहा है कि कॉलेज में मेडिकल के छात्रों की परीक्षा चल रही है. श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज का सेंटर एमआईटी में है. परीक्षा समाप्त होने के बाद सुरेंद्र अपने कमरे में पहुंचा. वहां अपने साथी से ठंड लगने की बात कही. इसके बाद उसके दोस्त ने रूम हीटर चालू किया. उसके बाद भी उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुई.शुक्रवार रात साढ़े 8 बजे सुरेंद्र की हालत ज्यादा खराब हो गई. उसके साथी तुरंत उसे अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ले गए. डॉक्टरों के काफी प्रयास के बाद भी सुरेंद्र को बचाया नहीं जा सका. मिली जानकारी के अनुसार, करीब दो माह से सुरेंद्र हॉस्टल में नहीं रहता था, वह कैंपस से बाहर कमरा लेकर रहता था. परीक्षा देने के बाद हॉस्टल आया था.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm