Fri, 31st Jul 2026संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग   Fri, 31st Jul 20262.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ   Fri, 31st Jul 2026मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'   Fri, 31st Jul 2026शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार   Thu, 30th Jul 2026तमिलनाडु में दल-बदल विवाद: AIADMK की याचिका पर सुनवाई 4 अगस्त तक टली, स्पीकर ने एडप्पादी पलानीस्वामी को किया तलब

News Pratyaksh


बिहार के दरभंगा में फर्जी ADM समेत 4 गिरफ्तार :

News Pratyaksh | Updated : Mon 27th Jan 2025, 11:05 am

बिहार के दरभंगा में फर्जी ADM समेत 4 गिरफ्तार :
बिहार के दरभंगा में एक फर्जी एडीएम समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया. जिले के सोनकी थाना क्षेत्र अंतर्गत दलान रिसोर्ट में एक कार्यक्रम चल रहा था जिसमें ये लोग भी शामिल हुए. नशे में धुत युवक खुद को समस्तीपुर का एडीएम बताने लगा और धौंस जमाने लगा. कार्यक्रम में खुद व अपने साथ आए लोगों के लिए वीआइपी ट्रिटमेंट की वह डिमांड कर रहा था. इसकी सूचना पुलिस को मिली तो फर्जी एडीएम सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. पूरा वाक्या सीसीटीवी में कैद हुआ है.दरभंगा जिले के सोनकी थाना क्षेत्र अंतर्गत दलान रिसोर्ट में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. रिसोर्ट के मालिक व भाजपा नेता मृदुल शुक्ला ने बताया कि उनके कुछ मेहमान इस कार्यक्रम में आने वाले थे. इस दौरान वो खुद भी वहीं मौजूद थे. भाजपा नेता ने बताया कि एक व्यक्ति जो खुद को आइएएस अधिकारी बता रहा था और समस्तीपुर में एडीएम के पद पर खुद की तैनाती बता रहा था वो मुलाकात करने आया. पता करने पर मालूम हुआ कि उसने दिनभर भाजपा नेता के स्टाफ और पीएम से फोन पर बात करके वीआईपी ट्रीटमेंट की मांग की थी. मुफ्त में अपने साथियों को एंट्री दिलाने कह रहा था. सभी लोग शराब के नशे में थे.दलान रिसोर्ट के मालिक व भाजपा नेता मृदुल शुक्ला ने बताया कि इन लोगों की हरकत गलत थी. कार्यक्रम के लिए आए कलाकारों की फोटो वीडियो पर्दे के पीछे जाकर बनाने लगे थे. जिसके बाद हमारे गार्ड व कर्मियों ने रोकटोक की तो वो रौब झाड़ने लगे. राहुल नाम के एक युवक के कमर में पिस्टल था. पुलिस मौके पर आयी और चार लोगों को गिरफ्तार किया. तीन लोग फरार हो गए.भाजपा नेता ने बताया कि वह व्यक्ति मेरे पास और बैठा और मुझसे पूछने लगा कि आप दरभंगा शहर से चुनाव लड़ने वाले हैं? जिसपर मैनें कहा कि अगर टिकट मिलेगा तो जरूर लड़ेंगे. जिसपर उसका जवाब था कि -‘वो तो आपको नहीं मिलने वाला है. ‘ भाजपा नेता ने आशंका जतायी कि राजनीति से वह प्रेरित था. उसके कमर में पिस्टल होने पर अपनी जान को भी उन्होंने खतरा बताया.