बिहार के इस जिले से एक साथ तीन बच्चे लापता :
वैशाली से अचानक तीन बच्चे लापता हो गये हैं। मामला हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र के बाघदुल्हन की है, जहां अचानक तीन बच्चों के गायब होने से सनसनी फैल गई है।परिजनों के काफी खोजबीन के बाद जब कुछ पता नहीं चल पाया तब घर वालों ने नगर थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। लापता बच्चों की पहचान अजय कुमार के पुत्र मयंक कुमार उर्फ अन्ना (12) वर्ष, धर्मेन्द्र सिंह के पुत्र अंकित कुमार (12) एवं भगवान सहनी के पुत्र विशाल कुमार (13) है।घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि नगर थाना क्षेत्र के बागदुल्हन से अचानक सोमवार की सुबह 10 बजे तीन बच्चे गायब हो गये। जब परिवार वालों को लगा कि वह घर में या आसपास नहीं हैं, परिवार के लोग उनकी तलाश करने लगे। काफी खोजबीन के बाद भी कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। तब परिजनों ने नगर थाने में बच्चों के गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया। मामला दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आ गई और उनकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मयंक कुमार उर्फ अन्ना अपने मकान के कैंपस में ही खेल रहा था। मयंक के साथ अंकित और विशाल भी थे, जो अभी गायब हैं। पुलिस का कहना है कि तीनों बच्चे मयंक कुमार उर्फ अन्ना, अंकित कुमार और विशाल कुमार आपस में दोस्त हैं। लापता होने के दिन तीनों एक साथ खेल रहे थे और अचानक तीनों लापता हो गये। परिजनों के द्वारा आवेदन देने के बाद अब नगर थाने की पुलिस उस जगह जहां बच्चे खेल रहे थे, वहां आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द बच्चों को खोज लिया जायेगा।

संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग
Fri 31st Jul 2026, 01:14 pm
2.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ
Fri 31st Jul 2026, 01:13 pm
मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'
Fri 31st Jul 2026, 01:12 pm
शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार
Fri 31st Jul 2026, 01:12 pm
सखुआ महोत्सव 2026 की तैयारियां तेज, महापौर ने उद्घाटन स्थल इक्कीसो महादेव का किया निरीक्षण
Fri 31st Jul 2026, 01:11 pm